क्या महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध बढ़ गए?

क्या महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में अपराध बढ़ गए?
Last Updated: 06 अप्रैल 2023

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के सांसद राजकुमार सिंह शुक्रवार की शाम शहर के महाजन टोली नंबर एक निवासी चर्चित आभूषण व्यावसायी सह अधिवक्ता हरि जी गुप्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यावसायी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

नीतीश राजद सरकार में बिहार में अपराध बढ़ा

उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से व्यवसायी का अपहरण किया गया था। उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता के पीछे पुलिस लगी हुई है। उम्मीद है कि अपहरणकर्ता गिरफ्तार होंगे और व्यवसाई हरि जी गुप्ता सकुशल घर लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि जबसे नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन किया है। तब से बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। सरकार को सचेत रहने की जरूरत है।

अपराध पर तुरंत अंकुश लगाना चाहिए। अपराध बढ़ता है, तो व्यवसायियों में भय व्याप्त होता है। व्यवसायी के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मंत्री शहर के महाजन टोली स्थित पातालेश्वर नाथ की मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेका

Leave a comment