Cricket News: T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हुए सिकंदर रजा, तूफान में उड़े कई बड़े रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी जानकारी

Cricket News: T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हुए सिकंदर रजा, तूफान में उड़े कई बड़े रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 6 घंटा पहले

23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और गाम्बिया के बीच खेले गए मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया। यह उनके करियर का पहला शतक था इस फॉर्मेट में, और उन्होंने इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 23 अक्टूबर को गाम्बिया के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया, जब उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक बना डाला। यह कारनामा उन्होंने ICC मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-बी मैच में किया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर खड़ा किया, जो उनके क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

सिकंदर रजा ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को आईसीसी टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के मैच में 290 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए, जो कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक नया रिकॉर्ड है। इसके जवाब में गाम्बिया की टीम केवल 54 रन पर ढेर हो गई, जिससे जिम्बाब्वे ने रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इस मैच के हीरो रहे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी में 43 गेंदों में 133 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल थे। उन्होंने 18वें ओवर में अपने शतक को पूरा किया, जिससे उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। सिकंदर रजा ने 33 गेंदों पर शतक बनाकर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज T20I शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले, डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक बनाकर इस रिकॉर्ड को साझा किया था।

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

1. सिकंदर रजा - 33 गेंद बनाम गाम्बिया

2. डेविड मिलर - 35 गेंद बनाम बांग्लादेश

3. रोहित शर्मा - 35 गेंद बनाम श्रीलंका

4. जॉनसन चार्ल्स - 39 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका

5. संजू सैमसन - 40 गेंद बनाम बांग्लादेश

विराट कोहली का रिकॉर्ड भी हुआ ध्वस्त

सिकंदर रजा ने अपनी धुआंधर पारी के दम पर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच में धांसू प्रदर्शन करने के बाद सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वह दुनिया के पहले प्लेयर बने जिन्होंने टी20I में 17वीं बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। भारत के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम टी20I में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस बीच जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 344/4 के साथ टी20I में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टी मारुमनी (19 गेंदों पर 62 रन) और ब्रायन बेनेट (26 गेंदों पर 50 रन) ने जिम्बाब्वे के लिए एक बड़ा स्कोर की नींव रखी, जबकि वेस्ले मधेवेरे ने 47 रन का योगदान दिया। क्लाइव मदांडे ने रजा के साथ जिम्बाब्वे की पारी को अंतिम रूप दिया।

 

Leave a comment