सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र को चार विकेट से हराया और एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और भी मजबूत की है। यह मैच मुंबई के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ।
स्प्पोर्टस न्यूज़: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम ने आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे टीम ने 230 रनों का विशाल टारगेट आसानी से चेज किया। अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे शीर्ष बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेली, जो मुंबई की जीत में महत्वपूर्ण साबित हुई। मुंबई ने इस जीत के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
मुंबई ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 230 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। मुंबई के ओपनर्स अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दी। पृथ्वी शॉ ने 34 रन बनाए, जबकि रहाणे ने 54 गेंदों में 95 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा शिवम दुबे ने 34 रन और श्रेयस अय्यर ने 25 रन की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा रन चेज़ किया, जो पहले पुडुचेरी के नाम था, जिन्होंने 2021 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 227 रनों का टारगेट चेज किया था। अब मुंबई ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया हैं।
SMAT में सबसे सफल टी20 रन-चेज
* टारगेट: 230 - मुंबई ने आंध्र के खिलाफ चेज किया, 2024
* टारगेट: 227 - पांडिचेरी ने आंध्र के खिलाफ चेज किया, 2021
* टारगेट: 222 - बड़ौदा ने तमिलनाडु के खिलाफ चेज किया, 2024
आंध्र प्रदेश टीम के खिलाडी श्रीकर भरत ने खेली आतिशी पारी
आंध्र प्रदेश की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए श्रीकर भरत और अश्विन हेब्बर ने शानदार बल्लेबाजी की। श्रीकर भरत ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। अश्विन हेब्बर ने 52 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान रिकी भुई ने 68 रनों का अहम योगदान दिया। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत आंध्र ने मुंबई के सामने 230 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
मुंबई के गेंदबाजों ने आंध्र के मजबूत स्कोर का पीछा करते हुए कड़ी मेहनत की, लेकिन आंध्र के बल्लेबाजों के सामने उनकी गेंदबाजी कुछ कम पड़ गई। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने 1-1 विकेट हासिल किया।