2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड हुई ये ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम रहे पीछे

ChatGPT ने 2025 में अमेरिका के iPhone ऐप चार्ट में पहला स्थान हासिल किया और इंस्टाग्राम, टिकटॉक व गूगल को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई फ्री ऐप बनी।

ChatGPT ने 2025 में अमेरिका के iPhone ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फ्री ऐप बनकर इंस्टाग्राम, टिकटॉक और गूगल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। एआई चैटबॉट के 1.36 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड दिखाते हैं कि एआई तेजी से आम उपयोगकर्ताओं की जरूरत का हिस्सा बन रहा है।

ChatGPT Download Report 2025: अमेरिका में 2025 के ऐप चार्ट में ChatGPT ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जहां ऐप्पल की नई सूची के अनुसार यह iPhone पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई फ्री ऐप बनी। लॉन्च के तीन साल से कम समय में इस एआई चैटबॉट ने इंस्टाग्राम, टिकटॉक और गूगल को पछाड़ दिया। मार्च 2025 में भी यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप रही। इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि लोग अब तेज और आसान डिजिटल समाधान के लिए एआई पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

ChatGPT की बढ़ती डिमांड क्यों दिख रही है

लोगों ने पिछले दो साल में एआई को रोजमर्रा के कामों का हिस्सा बना लिया है। चैटबॉट का इस्तेमाल अब घर, शिक्षा और दफ्तर तक में तेजी से बढ़ रहा है। यूजर्स को तुरंत जवाब, आसान भाषा और बेहतर सुझाव जैसे फायदे इसे आम ऐप्स से अलग बनाते हैं।

इसके बढ़ते इस्तेमाल ने सर्च के मामले में भी तस्वीर बदल दी है। कई यूजर्स अब सवाल पूछने के लिए सीधे एआई चैटबॉट का रुख कर रहे हैं, जिससे गूगल की पारंपरिक सर्च बढ़त को चुनौती मिल रही है। एआई के जरिए समाधान पाना लोगों को ज्यादा तेज और सुविधाजनक लगने लगा है।

2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड हुई ये ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम रहे पीछे

टॉप 10 में कौन-कौन ऐप शामिल

ऐप्पल की 2025 लिस्ट में ChatGPT पहले स्थान पर है। Threads दूसरे, Google तीसरे और TikTok चौथे नंबर पर मौजूद हैं। व्हाट्सएप ने इस साल टॉप फाइव में जगह बनाई है।

इंस्टाग्राम इस बार छठे स्थान पर फिसल गया। इसके बाद क्रमशः YouTube, Google Maps, Gmail और Google Gemini टॉप 10 में शामिल हैं। यह लिस्ट बताती है कि सोशल मीडिया और एआई ऐप्स के बीच प्रतिस्पर्धा अब पहले से काफी तेज हो चुकी है।

Leave a comment