'44 की उम्र में दूसरा बच्चा... ', किश्वर मर्चेंट बोलीं- ‘अब मेरे लिए संभव नहीं’

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने खुलासा किया कि 44 की उम्र में दूसरा बच्चा उनके लिए अब संभव नहीं है। जानिए उनकी प्रतिक्रिया और फैंस के विचार। दूसरा बच्चा नहीं

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुयश राय से शादी की थी, जो उनसे 8 साल छोटे हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम निर्वैर है। उनकी यह शादी अंतरधार्मिक थी, जिस पर पहले काफी विवाद भी हुआ था।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम और दिलचस्प खुलासे किए हैं। रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में शामिल हुए इस कपल ने अपनी पहली मुलाकात, उम्र के अंतर, शादी के फैसले, माता-पिता बनने और दूसरे बच्चे की प्लानिंग जैसे विषयों पर खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर यह बातचीत तेजी से वायरल हो रही है।

पहली मुलाकात और 7 घंटे की फोन बातचीत

किश्वर मर्चेंट ने बताया कि उनकी और सुयश राय की पहली मुलाकात टीवी शो ‘प्यार की एक कहानी’ के सेट पर हुई थी। उस समय किश्वर शो में विवियन डीसेना के साथ काम कर रही थीं, जबकि सुयश एक्टर से मिलने सेट पर आया करते थे। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। किश्वर के मुताबिक, पहली मुलाकात के बाद दोनों ने फोन पर लगातार 7 घंटे तक बात की थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उम्र का सच सामने आया।

सुयश राय ने बताया कि जब किश्वर ने उनसे उम्र पूछी, तो उन्होंने सच-सच कहा कि वे 21 साल के हैं, जबकि किश्वर उस वक्त 29 साल की थीं। पहले तो किश्वर को लगा कि सुयश मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उनके जन्मदिन पर केक पर 22 लिखा देखा, तो उन्हें यकीन हुआ। किश्वर ने उस समय कहा था, मैं किसी बच्चे को डेट नहीं कर सकती, ये मुझसे 8 साल छोटा है। इसके बाद किश्वर ने खुद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था।

शादी पर दोस्तों और परिवार का रिएक्शन

किश्वर और सुयश की शादी साल 2016 में हुई थी। यह एक अंतरधार्मिक विवाह था, जिसे लेकर दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सुयश ने बताया कि किश्वर के दोस्तों ने उन्हें शादी से पहले कहा था, ये स्प्लिट्सविला वाला लड़का है, घुमाकर छोड़ देगा। वहीं, सुयश की मां का शुरुआती रिएक्शन भी काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा था, इतनी बड़ी लड़की ले आया।

हालांकि समय के साथ दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। कपल ने यह भी बताया कि उन्हें साथ में ‘बिग बॉस’ करने से भी लोगों ने मना किया था। कहा गया था कि अगर दोनों एक साथ शो करेंगे, तो उनका रिश्ता टूट जाएगा। लेकिन इसके उलट, बिग बॉस ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया।

दूसरा बच्चा नहीं चाहतीं किश्वर मर्चेंट

पॉडकास्ट में जब दूसरे बच्चे की बात आई, तो सुयश राय ने खुलकर कहा कि वे एक बेटी चाहते हैं। इस पर किश्वर ने साफ शब्दों में जवाब दिया कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।  किश्वर ने कहा, मैं 44 साल की हूं और अब दूसरा बच्चा नहीं कर सकती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि रश्मि देसाई सुयश को इस बारे में और आइडिया न दें, क्योंकि वह पहले से ही इस मुद्दे पर उनके पीछे पड़े रहते हैं।

किश्वर मर्चेंट ने यह भी खुलासा किया कि उनका पहला बच्चा निर्वैर प्लान्ड नहीं था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं और खुद को “पेट पेरेंट्स” मानती थीं। उन्होंने कहा, हमें खुद नहीं पता था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। नवंबर में कंसीव किया, लेकिन जनवरी में समझ आया कि पीरियड मिस हो गया है। यह हम दोनों के लिए शॉक था।

 

Leave a comment