एप्पल का नया लो-कॉस्ट MacBook 699-799 डॉलर की रेंज में पेश होगा। इसमें A18 Bionic चिप, 8GB रैम, बड़ी बैटरी और 12.9 इंच स्क्रीन दी जा सकती है। Thunderbolt पोर्ट नहीं होगा, USB Type-C के जरिए डेटा ट्रांसफर होगा।
लो-कॉस्ट MacBook की तैयारी
एप्पल लंबे समय से बजट लैपटॉप लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी का उद्देश्य चीन की कंपनियों को चुनौती देना और बजट सेगमेंट में पकड़ बनाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस नए MacBook के लगभग 8 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन कर सकती है।
एप्पल का यह नया लैपटॉप मौजूदा एंट्री लेवल MacBook Air से करीब 27,000 रुपये सस्ता होगा। मौजूदा MacBook Air की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है, जबकि नया लो-कॉस्ट MacBook 63,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच उपलब्ध हो सकता है।
उत्पादन
इस MacBook के ज्यादातर यूनिट्स ताइवान के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Quanta तैयार करेगा। इसके अलावा Foxconn भी 2.3 मिलियन यूनिट्स असेंबल करने का काम करेगा। एप्पल की इंटरनल टीम का अनुमान है कि इस लैपटॉप की मार्केट डिमांड लगभग 8 मिलियन यानी 80 लाख यूनिट्स तक रहने की संभावना है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

नए लो-बजट MacBook में Apple की फ्लैगशिप A18 Pro चिप यूज हो सकती है, जिसे कंपनी ने iPhone 16 Pro में 2024 में इस्तेमाल किया था। इस चिप का आर्किटेक्चर M1 प्रोसेसर के जैसा है, जो MacBook Air में इस्तेमाल होता है। लैपटॉप में 8GB रैम के साथ बड़ी बैटरी दी जा सकती है। स्क्रीन साइज लगभग 12.9 इंच की हो सकती है। हालांकि, बजट लैपटॉप होने की वजह से इसमें कुछ फीचर्स नहीं होंगे, जैसे Thunderbolt पोर्ट।
इसकी वजह से डेटा ट्रांसफर की स्पीड थोड़ी धीमी होगी। यूजर्स USB Type-C पोर्ट के जरिए डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे। एप्पल के इस लैपटॉप को साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह छात्र, प्रोफेशनल और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए सस्ता और किफायती विकल्प साबित होगा।
बजट सेगमेंट में चुनौती
एप्पल का यह कदम बजट लैपटॉप सेगमेंट में चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए है। चीन की कंपनियां सस्ते लैपटॉप में फीचर्स और परफॉर्मेंस अच्छी मात्रा में देती हैं। एप्पल का लक्ष्य है कि यूजर को ब्रांडेड लैपटॉप सस्ते दाम में मिले और ड्राइविंग फीचर्स, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर हो।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस लैपटॉप से Apple की मार्केट शेयर बढ़ सकती है, खासकर उन देशों में जहां सस्ते और ब्रांडेड लैपटॉप की मांग अधिक है।











