टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशन के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लेकिन इस वीडियो पर आए कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स ने उन्हें नाराज़ कर दिया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: फिनाले से पहले बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के गेम की रणनीति और व्यवहार को उनके परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, इसे दिखाने के लिए इस हफ्ते सलमान खान के शो में फैमिली वीक का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले शो में एंट्री कर रहे हैं।
इस हफ्ते सबसे पहले अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह ने घर में एंट्री ली और घर का माहौल हल्का किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके तान्या मित्तल और शहबाज के साथ व्यवहार को लेकर नाराज भी दिखे। विवाद तब बढ़ा जब एपिसोड में दिखा कि गुरमीत सिंह ने बेटी अशनूर को 'बॉडी शेमिंग' वाले तान्या के कमेंट का फायदा उठाने की नसीहत दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कास्ट के साथ वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, इसको बस बम दिखाने के लिए रखा है। चीप औरत। आयशा खान ने इस कमेंट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं इसे हर जगह साथ ले जाती हूं। दुर्भाग्य समझ लो या फिर सौभाग्य, यह मेरे शरीर का एक हिस्सा है। अभी मैंने इसे डिस्मैंटल करना नहीं सीखा है। इस जवाब ने यूजर की बोलती बंद कर दी और सोशल मीडिया पर आयशा की मजबूत प्रतिक्रिया की खूब तारीफ हुई।
इसके अलावा, एक और यूजर ने कहा कि आयशा “हर जगह ओवर एक्टिंग” करती हैं। इस पर आयशा ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, हर जगह मत आओ फिर। इस जवाब से स्पष्ट हो गया कि आयशा केवल अपने काम और आत्मसम्मान की रक्षा कर रही हैं और किसी की नकारात्मक टिप्पणी को नजरअंदाज नहीं करतीं।
आयशा खान का करियर और लोकप्रियता
आयशा खान ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के रूप में एकता कपूर के डेली सोप ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2020 में ‘बालवीर रिटर्न्स’ में भी काम किया। वह ‘बिग बॉस 17’ में दिखाई दीं, जहां उन्होंने मुनव्वर फारूकी के झूठ का पर्दाफाश किया। इस शो के बाद आयशा खान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। इसके अलावा, आयशा ने साउथ इंडियन फिल्मों और कई वेब शो में भी काम किया है। उन्होंने सरगुन मेहता और रवि दुबे के यूट्यूब शो ‘दिल को रफू कर ले’ में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
आयशा खान ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है, और उनके फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। आयशा के इस करारे जवाब के बाद उनके फैंस ने भी उनका समर्थन किया। एक फैन ने लिखा, “आयशा, आपने बिल्कुल सही किया। आपकी आत्म-सम्मान की कोई तुलना नहीं।” दूसरे ने कहा, “आपके जवाब ने स्पष्ट कर दिया कि बॉडी कमेंट्स और अश्लील टिप्पणियों को कोई जगह नहीं है।









