अब AI का खर्च भी यूसेज पर निर्भर, कंपनी ने शुरू किया नया बिलिंग मॉडल

Anthropic ने AI सेवाओं के लिए उपयोग आधारित प्राइसिंग शुरू की है। अब यूज के हिसाब से भुगतान होगा, सब्सक्रिप्शन मॉडल में बड़ा बदलाव।

एंथ्रोपिक ने AI सेवाओं की कीमत तय करने का नया मॉडल शुरू किया है, जिसमें अब यूजर्स को उपयोग के हिसाब से भुगतान करना होगा। यह बदलाव AI को बिजली जैसी यूटिलिटी सर्विस बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे फिक्स सब्सक्रिप्शन मॉडल में बदलाव देखा जा रहा है।

AI Usage Based Billing Model: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने Claude प्लेटफॉर्म के लिए नया प्राइसिंग मॉडल लागू किया है, जिसके तहत अब एंटरप्राइज यूजर्स को फिक्स सब्सक्रिप्शन की बजाय उपयोग के आधार पर भुगतान करना होगा। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब एआई को बिजली और पानी जैसी जरूरी सर्विस के रूप में देखने की बात तेज हो रही है। कंपनी का यह कदम एआई इंडस्ट्री में बड़े बिजनेस मॉडल बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है, जहां लागत अब सीधे यूज पर निर्भर होगी।

यूज के हिसाब से बदला प्राइसिंग मॉडल

एंथ्रोपिक ने अपने एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए पर-सीट और यूसेज बेस्ड चार्जिंग मॉडल लागू किया है। पहले जहां मासिक सब्सक्रिप्शन 40 से 200 डॉलर तक था, अब कई प्लान 20 डॉलर से शुरू हो रहे हैं।

हालांकि अब यूजर्स को एआई सेवाओं के इस्तेमाल के आधार पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इसमें टोकन बेस्ड प्राइसिंग और प्री-पेड मॉडल शामिल है, जिससे खर्च सीधे उपयोग से जुड़ जाएगा।

अब AI का खर्च भी यूसेज पर निर्भर, कंपनी ने शुरू किया नया बिलिंग मॉडल

API डिस्काउंट हटने से बढ़ा बदलाव

कंपनी ने API सेवाओं पर मिलने वाला 10 से 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी खत्म कर दिया है। इससे डेवलपर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए लागत ढांचा बदल गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम कंपनियों को अपने बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च को संतुलित करने में मदद करेगा, क्योंकि एआई संचालन पर भारी निवेश हो रहा है।

AI को यूटिलिटी सर्विस बनाने की दिशा

इस बदलाव को OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एआई भविष्य में बिजली जैसी बेसिक यूटिलिटी बन जाएगा।

एंथ्रोपिक का यह मॉडल उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जहां यूजर्स फिक्स फीस के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से कंप्यूटिंग पावर का भुगतान करेंगे।

बढ़ते खर्च और नया बिजनेस मॉडल

एआई कंपनियां लगातार डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं, लेकिन अभी तक रेवेन्यू मॉडल पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। इसी वजह से नई प्राइसिंग रणनीतियां अपनाई जा रही हैं।

इसके तहत अब कंपनियां यूज बेस्ड चार्जिंग, एड सपोर्ट और अन्य मॉडल्स की ओर बढ़ रही हैं ताकि लंबी अवधि में बिजनेस को टिकाऊ बनाया जा सके।

Leave a comment