Adani Enterprises ने लॉन्च किया बड़ा Rights Issue, निवेशकों को मिलेगी किस्तों में पेमेंट सुविधा

Adani Enterprises ने ₹1,800 कीमत पर बड़ा Rights Issue लॉन्च किया है। निवेशकों को ₹650 डिस्काउंट पर शेयर मिलेंगे और पेमेंट 3 किस्तों में देना होगा।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने 25 नवंबर से शुरू होने वाले Rights Issue में शेयर ₹1,800 की कीमत पर ऑफर किए हैं, जो मौजूदा बाजार भाव से ₹650 कम है। निवेशकों को पेमेंट तीन किस्तों में करना होगा। ऑफर 10 दिसंबर तक खुला रहेगा।

Adani Share: अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस साल का सबसे बड़ा Rights Issue लॉन्च किया है। कंपनी 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के तहत 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक अपना राइट्स ऑफर खोलने जा रही है। इसके लिए कीमत 1,800 रुपये प्रति शेयर तय की गई है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस 2,438 रुपये से करीब 650 रुपये कम है। सोमवार को यह शेयर बीएसई पर 2,442.45 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।

कितनी राशि और कैसे जुटाई जाएगी

कंपनी कुल 13,85,01,687 राइट्स इक्विटी शेयर जारी करेगी, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 24,930 करोड़ रुपये होगी। ये शेयर आंशिक रूप से भुगतान किए जाने वाले होंगे और इनकी फेस वैल्यू 1 रुपये होगी। रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर तय की गई है, यानी इसी दिन तक शेयर रखने वाले निवेशकों को इस ऑफर का लाभ मिलेगा।

राइट्स शेयर का Ratio और पेमेंट प्लान

राइट्स शेयर 3:25 के रेश्यो में मिलेंगे। यानी आपके पास अगर 25 फुली पेड शेयर हैं, तो आपको 3 राइट्स शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा। पेमेंट एक साथ नहीं देना होगा।

– आवेदन के समय: 900 रुपये
– पहली कॉल (2026 की जनवरी में संभव): 450 रुपये
– दूसरी कॉल: 450 रुपये

फंड का इस्तेमाल

अदाणी एंटरप्राइजेज जुटाई गई राशि को बैलेंस शीट मजबूत करने, Airport Business, Data Center Projects, Renewable Energy Expansion और Road Infrastructure जैसे क्षेत्रों की ग्रोथ बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी।

राइट्स इश्यू क्या है

Rights Issue वह प्रक्रिया है जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बाजार कीमत से कम दाम में नए शेयर खरीदने का अवसर देती है। इसका उपयोग कंपनियां बिजनेस विस्तार, कर्ज कम करने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए करती हैं। यह तरीका बैंक लोन लेने से आसान और सस्ता माना जाता है।

कंपनियां राइट्स इश्यू क्यों लाती हैं

यह तरीका कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाता है। शेयरधारकों को भी फायदा होता है क्योंकि उन्हें Discounted Price पर शेयर खरीदने का मौका मिलता है। लंबे समय में इससे कंपनी की वैल्यू और शेयरधारकों की हिस्सेदारी दोनों मजबूत होती हैं।

Leave a comment