शेयर बाजार में Adani Power लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी का शेयर लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इस तेजी के चलते स्टॉक अब ₹200 के अहम स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है।
बिजनेस न्यूज़: गौतम अदाणी की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है और उन्होंने धन-संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी की कुल नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में करीब 8.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस बढ़ोतरी के साथ अदाणी समूह के कारोबार और बाजार प्रदर्शन में आई तेजी ने उनकी रैंकिंग को भी मजबूत किया है, जिससे वैश्विक अरबपतियों की सूची में उनकी स्थिति और ऊपर पहुंच गई है।
शेयर ने बनाया नया ऑल टाइम हाई
शुक्रवार को Adani Power का शेयर शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला और दिन के दौरान नए 52-वीक हाई को छू गया।
- NSE पर ओपनिंग: ₹196.45
- दिन का उच्चतम स्तर: ₹196.70
- BSE पर उच्चतम स्तर: ₹197.05
यह स्तर अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
![]()
₹200 के स्तर की ओर बढ़ता स्टॉक
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए Adani Power जल्द ही ₹200 के स्तर को पार कर सकता है। स्टॉक में लगातार खरीदारी और मजबूत वॉल्यूम इसे तेजी के नए चरण में ले जा रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप भी तेज़ी से बढ़कर अब लगभग ₹3.70 लाख करोड़ (₹370,844 करोड़) के स्तर पर पहुंच गया है। यह उछाल दर्शाता है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी के भविष्य पर मजबूत बना हुआ है।
Adani Power की यह रैली तब आई है जब कंपनी ने हाल ही में ऊर्जा क्षेत्र में अपने विस्तार की दिशा में नए कदम उठाए हैं। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि कंपनी के रणनीतिक कदम, खासकर नए ऊर्जा सेगमेंट में एंट्री, इसके दीर्घकालिक ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं।
गौतम अडानी की संपत्ति में उछाल
इस तेजी के बीच Gautam Adani की कुल संपत्ति में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग 92.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस साल उनकी संपत्ति में करीब 8.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़त के साथ Gautam Adani ने वैश्विक रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है और वह दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।










