AI Tool ‘Cardiomicscore’ से 15 साल पहले पता चलेगा हार्ट अटैक का खतरा

Cardiomicscore नाम का नया AI टूल ब्लड टेस्ट के जरिए 15 साल पहले तक हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग के रिसर्चर्स ने ‘Cardiomicscore’ नाम का AI टूल विकसित किया है, जो एक ब्लड टेस्ट के जरिए 15 साल पहले तक दिल की बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है।

हॉन्ग कॉन्ग: दिल की बीमारियों की शुरुआती पहचान को लेकर मेडिकल साइंस में बड़ी प्रगति सामने आई है। यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग के रिसर्चर्स ने ‘Cardiomicscore’ नाम का AI आधारित टूल तैयार किया है, जो केवल एक ब्लड टेस्ट के जरिए भविष्य में हार्ट अटैक और दूसरी कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के जोखिम का आकलन कर सकता है। दावा किया गया है कि यह सिस्टम लक्षण दिखने से करीब 15 साल पहले तक खतरे की पहचान करने में सक्षम है।

एक ब्लड टेस्ट से कई दिल की बीमारियों का आकलन

यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग के LKS फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के रिसर्चर्स द्वारा विकसित ‘Cardiomicscore’ AI टूल को कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की शुरुआती पहचान के लिए डिजाइन किया गया है। यह टूल केवल एक ब्लड टेस्ट के आधार पर भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों का विश्लेषण करता है।

AI Tool ‘Cardiomicscore’ से 15 साल पहले पता चलेगा हार्ट अटैक का खतरा

रिसर्च टीम के मुताबिक यह सिस्टम कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, एट्रियल फिब्रिलेशन, पेरिफेरल आर्टरी डिजीज और वेनस थ्रोम्बोएम्बोलिज्म जैसी छह प्रमुख बीमारियों के खतरे का अनुमान लगा सकता है।

लक्षण दिखने से पहले पहचानने का दावा

रिसर्चर्स का कहना है कि यह AI टूल शरीर में होने वाले मॉलिक्यूलर बदलावों को शुरुआती स्तर पर पहचान सकता है। सामान्य तौर पर दिल की बीमारी के लक्षण छाती में दर्द, सांस फूलना या थकान के रूप में सामने आते हैं, लेकिन कार्डियोमिकस्कोर इन संकेतों के दिखाई देने से कई साल पहले ही जोखिम का अंदाजा लगा सकता है।

स्टडी के अनुसार, यह तकनीक संभावित हार्ट अटैक या दूसरी गंभीर समस्याओं के खतरे को करीब 15 साल पहले तक पहचानने में मदद कर सकती है। इससे मरीजों को समय रहते लाइफस्टाइल सुधारने और इलाज शुरू करने का मौका मिल सकता है।

डीप लर्निंग और मल्टीओमिक्स डेटा का इस्तेमाल

इस AI सिस्टम को तैयार करने के लिए रिसर्च टीम ने डीप लर्निंग तकनीक और मल्टीओमिक्स डेटा का इस्तेमाल किया। इसमें जीनोमिक्स, मेटाबोलोमिक्स और प्रोटिओमिक्स से जुड़े डेटा को एक साथ जोड़ा गया।

स्टडी के दौरान UK Biobank के डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 2,920 सर्कुलेटिंग प्रोटीन और 168 मेटाबोलाइट्स की जांच शामिल थी। रिसर्चर्स के मुताबिक ये मॉलिक्यूलर संकेत शरीर के इम्यून सिस्टम, मेटाबॉलिज्म और रक्त वाहिकाओं से जुड़े बदलावों की जानकारी देते हैं।

समय रहते बचाव पर रहेगा फोकस

HKUMed के एसोसिएट प्रोफेसर झांग किंगपेंग के अनुसार, इस टूल का मुख्य उद्देश्य जोखिम की जल्द पहचान कर लोगों को समय रहते सावधान करना है। उनका कहना है कि अगर बीमारी के शुरुआती संकेत पहले ही मिल जाएं तो लोग खानपान, एक्सरसाइज और दूसरी लाइफस्टाइल आदतों में बदलाव करके खतरे को कम कर सकते हैं।

फिलहाल पारंपरिक हेल्थ चेकअप में उम्र, ब्लड प्रेशर, धूम्रपान और मेडिकल हिस्ट्री जैसे फैक्टर्स के आधार पर जोखिम का आकलन किया जाता है। ऐसे में AI आधारित यह नई तकनीक भविष्य में कार्डियोवैस्कुलर जांच के तरीके को बदल सकती है।

Leave a comment