Air Conditioner की वारंटी के बारे में जानें, खरीदने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

नया एसी खरीदते समय प्रोडक्ट, कंप्रेसर और पार्ट्स वारंटी की जानकारी जरूरी है। सही वारंटी जानने से अनावश्यक खर्च और जोखिम से बचा जा सकता है।

नया Air Conditioner खरीदते समय वारंटी की सही जानकारी बेहद जरूरी है। एसी के साथ आमतौर पर तीन तरह की वारंटी मिलती हैं: प्रोडक्ट वारंटी, कंप्रेसर वारंटी और पार्ट्स/मोटर वारंटी। इन वारंटियों की अवधि और शर्तें जानने से भविष्य में अनावश्यक खर्च और खराबी के जोखिम से बचा जा सकता है।

Air Conditioner Warranty Guide: गर्मी के मौसम में नया एसी खरीदते समय केवल फीचर्स और डील पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। ग्राहक को यह जानना जरूरी है कि एसी के साथ तीन तरह की वारंटी मिलती हैं – पहली प्रोडक्ट वारंटी, दूसरी लंबी अवधि वाली कंप्रेसर वारंटी और तीसरी पार्ट्स और मोटर वारंटी। ये वारंटियां मैन्युफैक्चरिंग दोष, कंप्रेसर की खराबी और पार्ट्स की मरम्मत को कवर करती हैं। सही वारंटी की जानकारी लेने से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी के दौरान भविष्य में अनावश्यक खर्च और झटके से बचा जा सकता है।

पहली वारंटी प्रोडक्ट वारंटी

एसी के साथ मिलने वाली पहली वारंटी आमतौर पर 1 साल की कंपनी वारंटी होती है। इसमें manufacturing defects को कवर किया जाता है।इस वारंटी के तहत केवल मैन्युफैक्चरिंग दोषों की मरम्मत या रिप्लेसमेंट किया जाता है। फिजिकल डैमेज या गलत इस्तेमाल के कारण नुकसान इस वारंटी में शामिल नहीं होता।

Air Conditioner की वारंटी के बारे में जानें, खरीदने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

दूसरी वारंटी कंप्रेसर वारंटी

पहले साल के बाद भी एसी पूरी तरह अनसुरक्षित नहीं रहता। कई कंपनियां एसी के कंप्रेसर पर 5 से 10 साल तक की वारंटी देती हैं। इसका मतलब है कि कंप्रेसर की खराबी पर लंबे समय तक रिप्लेसमेंट या मरम्मत मुफ्त में मिल सकती है। ऑनलाइन खरीदते समय कंप्रेसर वारंटी की अवधि जरूर जांचें।

तीसरी वारंटी पार्ट्स और मोटर वारंटी

अगर आप ऑफलाइन स्टोर से एसी खरीद रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि मोटर और PCB जैसे पार्ट्स पर कितने साल की वारंटी मिलती है। कई बार लोग पार्ट वारंटी के बारे में अधूरी जानकारी रखते हैं और खराबी होने पर खुद पैसे खर्च कर देते हैं। सही जानकारी लेने से इस तरह के अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।

Leave a comment