Air India Wi-Fi:  Air India ने यात्रियों को दी राहत, फ्लाइट में मिलेगा इंटरनेट कनेक्शन, जानें पूरी जानकारी

एयर इंडिया ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स में फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है। यात्रियों को कई डिवाइस पर इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। जानें कैसे करें उपयोग। एयर इंडिया

एयर इंडिया ने अपनी कुछ फ्लाइट्स में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की घोषणा की है। यात्री एक साथ कई डिवाइसेज, जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, पर वाई-फाई इस्तेमाल कर सकेंगे, चाहे वह iOS या Android हो।

Air India Wi-Fi: टाटा ग्रुप की एयर इंडिया ने नए साल के पहले दिन डोमेस्टिक फ्लाइट्स में यात्रियों के लिए फ्री वाई-फाई सुविधा देने का ऐलान किया है। अब डोमेस्टिक हवाई यात्रियों को भी आसमान में इंटरनेट कनेक्शन का लाभ मिलेगा। यह सुविधा एयरबस A350, बोइंग 789-0 और अन्य चुनिंदा एयरबस विमानों में उपलब्ध होगी। यात्रियों को 10,000 फीट की ऊंचाई पर इंटरनेट का कनेक्शन मिलेगा। एयर इंडिया की यह पहल डोमेस्टिक रूट्स पर पहली बार लागू की जा रही है।

वाई-फाई सेवा का विस्तार और डिवाइस की संख्या

Air India Wi-Fi:  Air India ने यात्रियों को दी राहत, फ्लाइट में मिलेगा इंटरनेट कनेक्शन, जानें पूरी जानकारी

एयर इंडिया अपने यात्रियों को एक साथ कई डिवाइसेज पर वाई-फाई का इस्तेमाल करने की सुविधा देगी। इसका मतलब यह है कि यात्रियों को हवाई सफर के दौरान लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट पर इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। यह सेवा आईओएस और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, यात्रियों को इस सुविधा के लिए अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर पहले से उपलब्ध सेवा

एयर इंडिया पहले से ही अपने अंतरराष्ट्रीय रूट्स जैसे न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर में फ्री वाई-फाई सेवा दे रही है। अब इसे डोमेस्टिक रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन भविष्य में अपने बेड़े के अन्य विमानों में भी यह सुविधा देने का विचार कर रही है।

फ्लाइट में इंटरनेट सेवा का उद्देश्य

Air India Wi-Fi:  Air India ने यात्रियों को दी राहत, फ्लाइट में मिलेगा इंटरनेट कनेक्शन, जानें पूरी जानकारी

पहले सुरक्षा कारणों से फ्लाइट्स में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती थी, लेकिन अब नई तकनीक के साथ यह संभव हो पाया है। यात्रियों को फ्लाइट के दौरान ईमेल चेक करने, महत्वपूर्ण संदेश भेजने और परिवार व दोस्तों से जुड़ा रहने की सुविधा मिल सकेगी। एयर इंडिया का मानना है कि यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

फ्लाइट में फ्री वाई-फाई का उपयोग कैसे करें?

1 अपने डिवाइस पर वाई-फाई चालू करें।
2 एयर इंडिया वाई-फाई नेटवर्क पर क्लिक करें।
3 अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें।
4 इसके बाद आप फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

एयर इंडिया की यह पहल हवाई यात्रा को और भी सहज और कनेक्टेड बना रही है, जिससे यात्रियों के लिए फ्लाइट्स का अनुभव और बेहतर होगा।

Leave a comment