अमित शाह की बड़ी घोषणा: असम में 2092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य योजनाओं का किया शुभारंभ

अमित शाह ने गुवाहाटी में 2092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कांग्रेस पर लगाए आरोप, नए मेडिकल कॉलेज और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की घोषणा

अमित शाह ने गुवाहाटी में 2092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नए मेडिकल कॉलेज और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर वित्तीय गबन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Assam: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में लगभग 2092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार का महत्व बताया। गुवाहाटी का नया 'प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल', जिसकी लागत 675 करोड़ रुपये है, इसका उद्घाटन भी अमित शाह ने किया। यह शहर का दूसरा बड़ा सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

कांग्रेस पर आरोप और वित्तीय घोटाले की बातें

इस कार्यक्रम में अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपने 15 साल के शासन के दौरान कांग्रेस हर साल 150 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य बजट का गबन करती रही। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल अपने नेताओं और परिवारों के लाभ के लिए काम करती रही, जबकि भाजपा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार असम में स्वास्थ्य सेवाओं को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे विकसित राज्यों के बराबर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राहुल गांधी के 'चाय-पकौड़ा' विरोध पर तंज

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया विरोध प्रदर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र की पवित्र जगह है और वहां किसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए मर्यादा होनी चाहिए। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-पकौड़ा खाया और एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन किया, जिससे देश की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा।

असम में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

अमित शाह ने बताया कि असम में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ है। उन्होंने गोलाघाट और तिनसुकिया में नए कैंसर केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज असम में चिकित्सा सुविधाएं विकसित राज्यों के स्तर पर पहुंच गई हैं।

नए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की नींव

अमित शाह ने दौरे के दौरान दीफू, जोरहाट और बारपेटा में नए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की नींव रखी। दीफू में 220 करोड़, जोरहाट में 310 करोड़ और बारपेटा में 284 करोड़ रुपये की लागत से ये अस्पताल बनेगा। इसके अलावा गुवाहाटी में 218 करोड़ की लागत से नया 'स्वास्थ्य भवन' और अभयपुरी में 115 करोड़ रुपये का जिला अस्पताल बनवाया जाएगा।

Leave a comment