Anil Ambani Case: Bank Fraud Probe में ED का बड़ा एक्शन, ₹3000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क

अनिल अंबानी केस में ED ने बड़ा एक्शन लेते हुए ₹3000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क कीं। बैंक फ्रॉड जांच में क्या हैं नए खुलासे, जानें पूरी खबर और लेटेस्ट

भारतीय बैंकों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी और उनके बेटे जय अंशुल अंबानी से जुड़ी संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

बिजनेस: भारत के प्रमुख उद्योगपति Anil Ambani से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Enforcement Directorate (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत अनिल अंबानी और उनके परिवार से जुड़ी कई अहम संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (attach) कर लिया है।

यह कार्रवाई Reliance Communications (RCom) से जुड़े कथित लोन धोखाधड़ी मामले के तहत की गई है, जिसमें भारतीय बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।

किन संपत्तियों को किया गया कुर्क?

ED की इस कार्रवाई में मुख्य रूप से दो बड़ी प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

  • मुंबई के एक प्राइम रिहायशी इलाके में स्थित अनिल अंबानी का लग्जरी फ्लैट
  • Khandala में स्थित एक फार्महाउस, जो अनिल अंबानी और उनके बेटे जय अंशुल अंबानी के संयुक्त स्वामित्व में है

एजेंसी के अनुसार, इन संपत्तियों की कुल मार्केट वैल्यू लगभग ₹3034 करोड़ आंकी गई है। ED का कहना है कि यह कदम संभावित संपत्ति हस्तांतरण या दुरुपयोग को रोकने और बैंकिंग सिस्टम के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला Reliance Communications द्वारा लिए गए भारी कर्ज और उसके भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कंपनी ने विभिन्न बैंकों से बड़े पैमाने पर लोन लिया, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया, जिससे यह मामला धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गया।इस केस की शुरुआत Central Bureau of Investigation (CBI) द्वारा दर्ज एफआईआर से हुई थी। ये शिकायतें देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों की ओर से आई थीं, जिनमें शामिल हैं:

  • State Bank of India (SBI)
  • Punjab National Bank (PNB)
  • Bank of Baroda
  • Life Insurance Corporation of India (LIC)

इन संस्थाओं ने RCom और उससे जुड़े अधिकारियों पर लोन फ्रॉड का आरोप लगाया है। इस कार्रवाई के बाद Reliance Anil Dhirubhai Ambani Group (RAAG) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, कुर्क की गई कुछ संपत्तियों में अनिल अंबानी की मां Kokilaben Ambani का भी हिस्सा शामिल है।

Leave a comment