Ashes 2025: पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क का कहर, इंग्लैंड 172 रन पर ऑल आउट

Ashes 2025 के पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को 172 रन पर समेट दिया। जानें मैच की पूरी रिपोर्ट, स्टार्क के कारनामे और

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड की टीम को धराशायी कर दिया। स्टार्क ने 58 रन देकर 7 विकेट झटककर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले 35 साल में किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने टेस्ट के पहले दिन हासिल नहीं किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पर्थ में जारी एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहर देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 33 ओवर के अंदर 172 रन पर सिमट गई।  स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 58 रन देकर सात विकेट झटके। उन्होंने क्रमशः जैक क्राउली (0), बेन डकेट (21), जो रूट (0), कप्तान बेन स्टोक्स (6), जेमी स्मिथ (33), गस एटकिंसन (1) और मार्क वुड (0) को पवेलियन भेजा। 

यह प्रदर्शन उनके टेस्ट करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी माना जा रहा है और साथ ही यह पर्थ स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत गेंदबाजी रिकॉर्ड भी है।

स्टार्क का करिश्माई प्रदर्शन

पर्थ टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 33 ओवर में मात्र 172 रन पर ऑल आउट हो गई। इस घातक पारी में मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली (0), बेन डकेट (21), जो रूट (0), कप्तान बेन स्टोक्स (6), जेमी स्मिथ (33), गस एटकिंसन (1) और मार्क वुड (0) के विकेट झटके।

यह प्रदर्शन स्टार्क के टेस्ट करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी मानी जा रही है। पर्थ स्टेडियम में यह अभी तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत गेंदबाजी रिकॉर्ड बन चुका है। मिचेल स्टार्क 21वीं सदी में घरेलू एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पारी में 7 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। साथ ही, वह 35 साल में एशेज टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बन गए हैं।

Leave a comment