अतीका मीर: 11 साल की भारतीय रेसिंग स्टार ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय पोडियम पर गूंजा राष्ट्रगान

11 वर्षीय भारतीय रेसिंग स्टार अतीका मीर ने अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट में इतिहास रच दिया है। शानदार प्रदर्शन के बाद पोडियम पर भारत का राष्ट्रगान गूंजा, जिससे

अतीका मीर ने अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम के दूसरे दौर में उन्होंने क्वालिफाइंग, हीट रेस और फाइनल—तीनों में जीत दर्ज कर अपनी क्षमता का दमदार परिचय दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत की उभरती हुई मोटरस्पोर्ट प्रतिभा Atika Mir ने ग्रीस में आयोजित “चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम” के दूसरे राउंड में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने अंतरराष्ट्रीय रेसिंग जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मात्र 11 वर्ष की उम्र में अतीका ने क्वालिफाइंग, हीट रेस और फाइनल—तीनों में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ वह इस प्रतिष्ठित सीरीज के इतिहास में ऐसा करने वाली केवल तीसरी ड्राइवर बन गई हैं।

ग्रीस में ऐतिहासिक प्रदर्शन, हर रेस में दिखाया दबदबा

ओके-एनजे (12-14 वर्ष आयु वर्ग) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अतीका मीर ने बेहद कठिन और प्रतिस्पर्धी ग्रिड में अपनी श्रेष्ठता साबित की। सभी ड्राइवर समान मशीनरी का उपयोग करते हैं, ऐसे में प्रदर्शन पूरी तरह ड्राइवर की स्किल पर निर्भर होता है। अतीका ने पूरे वीकेंड के दौरान लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।

क्वालिफाइंग में शानदार लैप टाइम के साथ पोल पोजीशन हासिल की. दोनों हीट रेस में शुरुआत से अंत तक बढ़त बनाए रखी. फाइनल रेस में भी पहले लैप से ही नियंत्रण स्थापित कर लिया। फाइनल में उन्होंने 2.6 सेकेंड से अधिक के अंतर से जीत दर्ज की, जो कार्टिंग जैसे टाइट और कॉम्पिटिटिव फॉर्मेट में बेहद बड़ा अंतर माना जाता है।

क्वालिफाइंग से फाइनल तक दबदबा

अतीका मीर ने क्वालिफाइंग में लगभग 56.77 सेकेंड का समय निकालकर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। वह दूसरे स्थान पर रहने वाले ड्राइवर से 3 सेकेंड से भी अधिक तेज रहीं। इसके बाद—

  • हीट रेस-1 में उन्होंने शुरुआत से अंत तक लीड बनाए रखी
  • हीट रेस-2 में भी एक सेकेंड से अधिक अंतर से जीत हासिल की
  • फाइनल में सिर्फ 8 लैप में लगभग 4 सेकेंड की बढ़त बना ली

उनकी यह निरंतरता बताती है कि वह केवल स्पीड ही नहीं, बल्कि रेस रणनीति और मानसिक मजबूती में भी आगे हैं।

पोडियम पर गूंजा राष्ट्रगान, भावुक हुईं अतीका

जीत के बाद पोडियम पर जब भारतीय राष्ट्रगान बजा, तो अतीका मीर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास था और इस एहसास को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि ट्रैक कठिन था और शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण, लेकिन लगातार जीत हासिल करना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।

Leave a comment