Avinash Mishra Isha Singh Relationship: पार्टी में अविनाश ने ईशा से कहा 'आई लव यू बेबी', कंफर्म किया अपना रिश्ता

Avinash Mishra Isha Singh Relationship: पार्टी में अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से 'आई लव यू बेबी' कहा। इसके साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा पर

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों अपनी जीत को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस खास जीत का जश्न मनाने के लिए अविनाश ने 5 अक्टूबर को अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी आयोजित की, जिसमें उन्होंने करीबियों के साथ इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया।

Avinash Mishra Isha Singh Relationship: टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीतने के बाद जहां उनकी जीत की चर्चा हो रही है, वहीं अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है। 5 अक्टूबर को आयोजित सेलिब्रेशन पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अविनाश ईशा से कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पार्टी में अविनाश ने ईशा से कहा 'आई लव यू बेबी'

'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित की थी। इस सेलिब्रेशन में ईशा सिंह भी शामिल हुईं। पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, लेकिन एक वीडियो ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। वायरल वीडियो में अविनाश डीजे के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और ईशा भी उनके साथ मौजूद हैं। इसी दौरान अभिनेता ईशा को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से ईशा से 'आई लव यू बेबी' कहा।

अविनाश के इस अंदाज को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ फैंस का मानना है कि अभिनेता ने शायद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर संकेत दिया है। हालांकि, इस वीडियो को रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि मानना अभी जल्दबाजी होगी।

अविनाश ने खुद को बताया था सिंगल

खास बात यह है कि पार्टी के एक अन्य वीडियो में अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर अलग बयान दिया था। पैपराजी से बातचीत के दौरान अभिनेता ने साफ किया था कि वह सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं, बल्कि अपने दूसरे दोस्तों के साथ भी नजर आते हैं। अविनाश ने खुद को सिंगल बताते हुए कहा था कि उनकी शादी को लेकर अंतिम फैसला उनकी मां करेंगी। उन्होंने ईशा को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था। उनके इस बयान से साफ है कि अभिनेता ने अभी तक दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यही वजह है कि अब 'आई लव यू बेबी' वाला वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

'बिग बॉस 18' में शुरू हुई थी दोनों की दोस्ती

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती की शुरुआत 'बिग बॉस 18' के दौरान हुई थी। रियलिटी शो में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो के दौरान उनकी दोस्ती ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम रही। 'बिग बॉस 18' के बाद अविनाश और ईशा को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। 

इसके बाद सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर प्रेम संबंध के रूप में स्वीकार नहीं किया है।

Leave a comment