बहराइच (उत्तर प्रदेश), 13दिसंबर 2025 — रामगोपाल मिश्रा हत्या मामले में अदालत के फैसले के बाद मृतक की पत्नी रोली मिश्रा भावुक हो उठीं। अदालत ने मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू को फांसी और नौ अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया।
रोली ने कहा कि फैसले से उन्हें न्याय की भावना तो मिली है, लेकिन बरी किए गए आरोपियों को लेकर उनकी चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा, “फैसला सुनते ही आंखों में आंसू आ गए। लंबे समय से हम न्याय की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब कमसेकम हमारे परिवार को संतोष मिला है।”
परिवार ने इस फैसले को सामाजिक न्याय का संदेश बताया और न्याय व्यवस्था में अपना भरोसा व्यक्त किया। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने कोर्ट परिसर और आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।







