भारत में लागू हुए नए AI नियम: शिकायत के 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक कंटेंट, जानें पूरी प्रक्रिया

भारत में नए AI नियम लागू हो गए हैं। अब किसी भी डीपफेक या गलत AI कंटेंट की शिकायत मिलने पर उसे सिर्फ 3 घंटे में हटाना अनिवार्य होगा। जानें प्रक्रिया, जवाबदेही

अब अगर कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो AI-generated content की मदद से बनाया गया है, तो उस पर 'लेबल' लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायत मिलने पर उसे महज 3 घंटे के भीतर हटाना होगा।  

नई दिल्ली: भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर AI से बने कंटेंट को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार अगर कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो AI की मदद से बनाया गया है, तो उस पर लेबल लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, किसी भी आपत्तिजनक या गलत जानकारी वाले AI कंटेंट को शिकायत मिलने के तीन घंटे के भीतर हटाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी होगी। ये नियम शुक्रवार से पूरी तरह लागू हो गए हैं।

नोटिफिकेशन और नियमों की घोषणा

इससे पहले 10 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कई देशों ने भारत के इस कदम की सराहना की है और अब वे भी AI से बने कंटेंट की साफ-सुथरी लेबलिंग पर विचार कर रहे हैं। नए नियम लागू होने से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने AI समिट में डिजिटल कंटेंट पर लेबलिंग की आवश्यकता पर जोर दिया था। 

उन्होंने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर 'न्यूट्रिशन लेबल' होता है, वैसे ही डिजिटल सामग्री पर भी लेबल होना चाहिए। इससे उपयोगकर्ताओं को पता चल सकेगा कि कंटेंट असली है या AI से बनाया गया।

भारत में लागू हुए नए AI नियम: शिकायत के 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक कंटेंट, जानें पूरी प्रक्रिया

AI लेबल और टेक्निकल मार्कर

नए नियमों के तहत, हर AI फोटो, वीडियो या ऑडियो पर स्पष्ट लेबल लगाना होगा। जैसे खाने के पैकेट पर 'शाकाहारी' या 'मासाहारी' लिखा होता है, उसी तरह डिजिटल कंटेंट पर भी “AI निर्मित” लेबल दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, कंटेंट में टेक्निकल मार्कर भी शामिल किया जाएगा। यह मेटाडेटा फाइल के कोडिंग में मौजूद रहेगा और स्क्रीन पर नहीं दिखेगा। अगर AI का गलत इस्तेमाल होता है, तो टेक्निकल मार्कर के जरिए अपराधी का पता लगाया जा सकेगा।

पहले लोग AI से बनी फोटो का कोना काटकर या एडिटिंग करके वॉटरमार्क हटा लेते थे। नए नियमों के तहत कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि AI कंटेंट में कोई छेड़छाड़ न हो और मूल डेटा सुरक्षित रहे।

गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई

AI का इस्तेमाल चाइल्ड पोर्नोग्राफी, अश्लीलता, धोखाधड़ी, हथियारों से जुड़ी जानकारी या किसी व्यक्ति की नकल उतारने के लिए किया गया, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद का जिक्र किया। 

यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोटिक डॉग के डेमो को अपना अविष्कार बताया था, जो बाद में वायरल वीडियो बन गया। इसके चलते यूनिवर्सिटी को एक्सपो से बाहर कर दिया गया। वैष्णव ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करती है ताकि AI से जुड़े सही और नैतिक प्रयोगों को कोई हानि न पहुंचे।

Leave a comment