Akshay Kumar इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla को लेकर चर्चा में हैं, जो सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle में 22 साल बाद अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री Raveena Tandon के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
22 साल बाद अक्षय-रवीना की जोड़ी
Bhooth Bangla के जरिए अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित किया है कि वह कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के मास्टर हैं। निर्देशक Priyadarshan के साथ उनकी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म Welcome to the Jungle को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जो लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी और अब आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Akshay Kumar और Raveena Tandon की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, निजी जीवन में दोनों के रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चाएं रही थीं। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया।
साल 2004 में आई फिल्म ‘Police Force’ के बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई थी। अब पूरे 22 साल बाद Welcome to the Jungle के जरिए यह जोड़ी फिर से साथ नजर आने वाली है, जो फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
![]()
मल्टी-स्टार कास्ट से सजी फिल्म
इस फिल्म की खास बात इसकी बड़ी स्टार कास्ट भी है। Welcome to the Jungle में अक्षय और रवीना के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें Suniel Shetty, Sanjay Dutt, Arshad Warsi, Paresh Rawal, Disha Patani और Jacqueline Fernandez जैसे नाम शामिल हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का पैकेज देगी।
निर्देशक Ahmed Khan के निर्देशन में बनी Welcome to the Jungle को 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की घोषणा साल 2023 में हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी रिलीज में देरी हुई।









