Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की Horror Comedy ने पकड़ी रफ्तार, 140 करोड़ के पार पहुंची कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘Bhooth Bangla’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है। फिल्म की कमाई 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। जानें लेटेस्ट बॉक्स

भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी और वामिका गब्बी जैसे कलाकार शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) जॉनर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और इसी कड़ी में Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। Akshay Kumar स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को अपनी कमाई में फिर से उछाल दर्ज किया है, जिससे यह फिल्म 140 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Day 12 Collection: मंगलवार को दिखा ग्रोथ

17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि दूसरे हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन लगभग 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिन के अंत तक यह आंकड़ा 4 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इसके साथ ही फिल्म का कुल India Net Collection लगभग 120.85 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि India Gross Collection 143.73 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Opening से लेकर अब तक का सफर

फिल्म ने पेड प्रीव्यू सहित करीब 16 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में शानदार ग्रोथ देखने को मिली, जहां फिल्म ने लगातार डबल डिजिट में कमाई की। Day-wise Box Office Collection (India Net)

  • पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़
  • Day 1: 12.25 करोड़
  • Day 2: 19 करोड़
  • Day 3: 23 करोड़
  • Day 4: 6.75 करोड़
  • Day 5: 8 करोड़
  • Day 6: 6.15 करोड़
  • Day 7: 5.50 करोड़
  • Day 8: 5.75 करोड़
  • Day 9: 10.75 करोड़
  • Day 10: 12.50 करोड़
  • Day 11: 3.65 करोड़
  • Day 12: 3.80 करोड़ (अनुमानित)

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने वीकेंड पर मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि वीकडेज में सामान्य गिरावट के बावजूद अपनी पकड़ बनाए रखी। इस फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है, जो कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Asrani, Tabu और Wamiqa Gabbi जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a comment