भोपाल जिला प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए UPSC-MPPSC की मुफ्त कोचिंग शुरू कर रहा है। 50 विद्यार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ आधार पर होगा और कक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होंगी।
भोपाल: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने मुफ्त कोचिंग का नया बैच शुरू करने की तैयारी की है। UPSC और MPPSC की तैयारी के लिए 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेंगे। कोचिंग की शुरुआत 5 सितंबर से पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में होगी।
50 विद्यार्थियों का होगा चयन
भोपाल में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को UPSC और MPPSC की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिला प्रशासन की इस पहल के तहत इस बार 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।

कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो रही है और विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। नया बैच 5 सितंबर से पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में शुरू किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत दो साल पहले की थी। इस बार भी इसी पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
महंगी कोचिंग फीस से राहत
UPSC और MPPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी संस्थानों में कोचिंग की फीस कई विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई छात्र-छात्राएं कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते।
इन्हीं विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से निशुल्क कोचिंग क्लासेस संचालित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को बिना फीस के परीक्षा की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
अफसर और विषय विशेषज्ञ कराएंगे तैयारी
फ्री कोचिंग में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कॉलेज प्रोफेसर्स और विषय विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पढ़ाने में रुचि रखने वाले अधिकारी नियमित रूप से एक से दो घंटे की क्लास लेंगे।
इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग और संबंधित विषयों के विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। इससे UPSC और MPPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को अलग-अलग विषयों की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
रजिस्ट्रेशन और संपर्क की जानकारी
निशुल्क कोचिंग की पूरी प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के लिए 8357835433 और 9584732481 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन भोपाल के मार्गदर्शन में आदर्श परिवार और आधुनिक नालंदा की ओर से यह निशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल न्यास का सहयोग भी रहेगा।












