बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को, 13,650 छात्रों को उपाधि

सुल्तानपुर न्यूज़, गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 12 दिसंबर को 105वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुल 13,650 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 7,449 स्नातक, 5,484 परास्नातक, 712 पीएचडी, 4 एमफिल और 1 डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्रियां दी जाएंगी। मंच से कुल 33 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2 कुलपति पदक और 2 स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक शामिल हैं। विभिन्न संकायों की ओर से 554 अतिरिक्त पदक भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों में समन्वय बैठकों का दौर जारी है। छात्र-छात्राओं के लिए पारंपरिक दीक्षांत परिधान—साफा और उत्तरीय—का वितरण भी शुरू हो चुका है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की भीड़भाड़ न हो।

समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों की बड़ी संख्या के शामिल होने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा, आवागमन और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की है।

Leave a comment