Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन से टूटीं अशनूर कौर, घर में बढ़ा ड्रामा और नई तकरारें शुरू

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन से टूटीं अशनूर कौर, घर में बढ़ा ड्रामा और नई तकरारें शुरू

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड ड्रामा, इमोशंस और कॉन्ट्रोवर्सी से भरपूर रहा। शो में आज के दिन कई मोड़ देखने को मिले — अभिषेक के एलिमिनेशन ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते का एलिमिनेशन एपिसोड दर्शकों के लिए भावनाओं और ड्रामे से भरपूर रहा। शो के चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के घर से बाहर होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। उनकी करीबी दोस्त अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) का दिल टूट गया और वह रोने लगीं। वहीं, तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को भी उस कंटेस्टेंट से झटका लगा, जिसे वह हमेशा सपोर्ट करती आई थीं।

बिग बॉस के इस एपिसोड में न सिर्फ इमोशनल पल देखने को मिले, बल्कि कई झगड़े और तकरारें भी सामने आईं। फरहाना, अमाल, मालती और कुनिका के बीच की खींचतान ने घर के माहौल को और गरमा दिया।

अभिषेक बजाज के बाहर होने पर अशनूर कौर की आंखें नम

आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन से, जिसने पूरे घर को हिला दिया। अशनूर कौर, जो अभिषेक के बेहद करीब थीं, उनके जाने की खबर सुनते ही भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, अभिषेक घर का सबसे सच्चा इंसान था। उसका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है।

उनकी आंखों में आंसू देखकर बाकी कंटेस्टेंट भी भावुक हो गए। वहीं, कुनिका ने कहा कि अगर किसी को घर से बाहर जाना चाहिए था, तो वह फरहाना थी, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया।

तान्या मित्तल के आंसू, जिसे चाहा उसी ने दिल दुखाया

एपिसोड का सबसे इमोशनल पल तब आया जब तान्या मित्तल टूट गईं। उन्होंने हमेशा जिस कंटेस्टेंट का साथ दिया, उसी के मुंह से अपने लिए बुरी बातें सुनकर वह रोने लगीं। तान्या को दिलासा देने के लिए फरहाना आगे आईं, लेकिन तान्या ने कहा कि उन्होंने अब किसी पर भरोसा करना छोड़ दिया है। फरहाना ने उन्हें समझाया, यह घर है, यहां किसी का असली चेहरा जल्दी सामने आता है। तुम मजबूत रहो।

इस दौरान सोशल मीडिया पर भी #StayStrongTanya ट्रेंड करने लगा, और दर्शकों ने तान्या के प्रति अपना समर्थन जताया। घर में फरहाना और अमाल की बढ़ती नजदीकियों ने बाकी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है। दोनों देर रात तक बातें करते दिखे। मालती ने दोनों को साथ देख कहा कि “उन्हें समझ नहीं आ रहा कि फरहाना हर बात पर हंस क्यों रही है।

इस टिप्पणी के बाद एक प्लेट को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। वहीं, तान्या ने जब दोनों को बातचीत करते देखा, तो अकेले पूल के पास जाकर बैठ गईं।अमाल ने बाद में फरहाना से कहा कि दर्शकों को उनका “अनप्रेडिक्टेबल नेचर” पसंद आ सकता है। दोनों की बातचीत ने फैंस के बीच भी चर्चाओं को हवा दे दी है।

घर के कामों को लेकर मचा बवाल

घर के कामकाज को लेकर भी जमकर तकरार हुई। मालती और कुनिका चाहती थीं कि अशनूर और गौरव घर के कामों में ज्यादा हाथ बंटाएं। मालती ने व्यंग्य करते हुए कहा, सभी प्रोड्यूसर को गौरव को ऐसे ही देखना चाहिए और उसे ‘स्वीपर नंबर 1’ नाम की फिल्म में कास्ट करना चाहिए। इस पर गौरव ने पलटवार करते हुए कहा, “मैं हर चीज में नंबर वन हूं।

इसके बाद फरहाना और कुनिका के बीच बर्तन धोने को लेकर बहस छिड़ गई। कुनिका ने तीसरी बार बर्तन धोने की कोशिश की, तो फरहाना ने नाराजगी जताई। तनाव के माहौल में भी कुनिका और तान्या ने एक-दूसरे से शांतिपूर्ण बात की। तान्या ने कहा कि कुनिका को अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए और हर काम खुद नहीं उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, तुम्हारा यह नेचर है, और दर्शकों को बिग बॉस में तुम्हारा यह असली रूप देखना चाहिए। कुनिका ने भी माना कि घर में खुद को ज्यादा प्रूव करने की कोशिश में वह थक गई हैं।

 

Leave a comment