Columbus

Bigg Boss 19: अशनूर कौर और हुनर हाली की एंट्री कन्फर्म! गुरुद्वारे में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

Bigg Boss 19: अशनूर कौर और हुनर हाली की एंट्री कन्फर्म! गुरुद्वारे में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियां अशनूर कौर और हुनर हाली इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनका सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनना।

एंटरटेनमेंट: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इस महीने टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर कयासों का दौर जारी है। 

अब चर्चाओं के बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और हुनर हाली (Hunar Hali) के नाम लगभग पक्के माने जा रहे हैं। दोनों हाल ही में गुरुद्वारे में नजर आईं, जहां उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले आशीर्वाद लिया।

गुरुद्वारे में नजर आईं अशनूर और हुनर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अशनूर कौर और हुनर हाली पारंपरिक परिधान में बेहद सादगी भरे अंदाज में गुरुद्वारे में माथा टेकती नजर आईं। दोनों ने सिर पर चुन्नी ओढ़ रखी थी। अशनूर अपने पिता के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं और पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। जब उनसे बिग बॉस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ मुस्कुराकर जवाब दिया। यही मुस्कान फैन्स के लिए एक बड़ा संकेत मानी जा रही है कि अशनूर और हुनर वास्तव में शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘पाटियाला बेब्स’ जैसे शोज़ में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई। वहीं, हुनर हाली भी टीवी पर एक मजबूत पहचान रखती हैं। वह ‘सपनों से भरे नैना’ और ‘एक बोन्ध इश्क’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। दोनों एक्ट्रेसेस का बिग बॉस जैसे विवादित और हाई-TRP शो में हिस्सा लेना उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कौन-कौन से सितारे हैं रेस में?

गुरुद्वारे से सामने आईं तस्वीरों और वीडियोज़ के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग मान रहे हैं कि शो में जाने से पहले दोनों अभिनेत्रियों ने आशीर्वाद लिया। बिग बॉस के दर्शक हमेशा से इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि उनके पसंदीदा सितारे शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। ऐसे में अशनूर और हुनर का नाम जुड़ने से दर्शकों का जोश दोगुना हो गया है।

हर सीजन की तरह इस बार भी कई नाम चर्चा में हैं। एक लोकप्रिय फैन पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक, इस सीजन के लिए कई टीवी और सोशल मीडिया हस्तियों को अप्रोच किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • रति पांडे
  • अपूर्व मुखिजा
  • मिस्टर फैसू
  • धनश्री वर्मा
  • श्रीराम चंद्रा
  • मीरा देवस्थले
  • भाविका शर्मा

इसके अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व कलाकार शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया गया है।

कब शुरू होगा बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 का आगाज 24 अगस्त 2025 से होने जा रहा है। यानी अब से ठीक एक हफ्ते बाद सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में दर्शकों से रूबरू होंगे। शो के प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शक काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं। बिग बॉस अपने ड्रामा, विवाद और एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है। 

Leave a comment