टीवी का विवादित शो बिग बॉस 19 हमेशा से ही अपने रोमांच और ड्रामे के लिए जाना जाता है। इस सीजन में भी कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव और हाइलाइट्स देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर जानी-मानी अदाकारा कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की हरकतें अक्सर चर्चा में रहती हैं।
एंटरटेनमेंट: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा कुनिका सदानंद इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं और शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरी हैं। हालांकि, कई बार उनके बयान और बर्ताव के कारण न तो घरवाले और न ही बाहरी लोग उनके साथ खड़े रहे। अब वीकेंड का वार में उन्हें क्लास मिलने वाली है।
पहले और दूसरे हफ्ते कुनिका का कई घरवालों के साथ जमकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान सलमान खान ने वीकेंड का वार में उनकी साइड ली थी, लेकिन तीसरे हफ्ते में उनके बर्ताव पर सवाल उठेंगे। इस हफ्ते वीकेंड का वार फराह खान होस्ट करेंगी, और उनके दौरान कई कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
कुनिका सदानंद की हरकतों पर उठे सवाल

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की उन कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिनका जिक्र वीकेंड का वार में अक्सर होता है। शो में उनकी पर्सनालिटी मजबूत है, लेकिन कई बार उनके विवादित बर्ताव की वजह से घरवालों और दर्शकों दोनों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। पहले और दूसरे हफ्ते में कुनिका के झगड़े और बर्ताव पर सलमान खान ने उन्हें कुछ हद तक सपोर्ट किया था। लेकिन तीसरे हफ्ते में फराह खान ने वीकेंड का वार होस्ट करते हुए कुनिका को जवाब देने का मौका दिया।
फराह खान ने निकाली कुनिका की हेकड़ी
वीकेंड का वार के प्रोमो में फराह खान ने कुनिका को उनके व्यवहार के लिए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने खासतौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि कुनिका ने जीशान, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज की प्लेट से खाना निकालवाया और इसे वापस रखवाया। फराह ने कहा,
'कुनिका जी, यह जो घर में आपका रवैया है, किसी के प्लेट से आपने खाना निकलवाकर वापस रखवाया, यह हमारे लिए बहुत हैरान करने वाली बात थी।'
इसके अलावा फराह ने तान्या मित्तल की परवरिश पर टिप्पणी करने पर भी कुनिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, आप सीधे परवरिश पर चली जाती हैं। यह बहुत गलत है। हमारा या किसी का भी हक नहीं बनता कि किसी को उस पर टोकना। आपको लगता है कि आप कभी गलत नहीं होतीं। आप कंट्रोल फ्रीक बनती जा रही हैं।

इस फटकार को सुनकर कुनिका सदानंद हैरान रह गईं, वहीं फैंस ने फराह की इस जजमेंट को बिल्कुल फेयर बताया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा, अब दिल को सुकून मिला, वाह! कुनिका इसी के लायक हैं। मुझे तो शांति मिली। कुछ लोगों ने तो यह भी सुझाव दिया कि फराह खान को इस सीजन का परमानेंट होस्ट बना देना चाहिए।
बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार
इस वीकेंड का वार सिर्फ फटकार तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का भी देखने को मिलेगा। इस हफ्ते फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी शो में आने वाले हैं। फराह खान का स्टाइलिश और फुर्तीला होस्टिंग अंदाज हमेशा से दर्शकों को खूब पसंद आया है। उनके आने से कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर सटीक और मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिलता है।













