Bigg Boss 20: कौन हैं रिति तिवारी? मनोज तिवारी की बेटी ने संगीत और बिजनेस में बनाई पहचान

Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari की एंट्री हुई है। जानें उनकी संगीत, बिजनेस और करियर से जुड़ी खास बातें। मनोज तिवारी की बेटी, रीति तिवारी

सिंगर, सॉन्गराइटर, म्यूजिक कंपोजर और बिजनेसवुमन रीति तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री कर ली है। रीति भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार एक ऐसा नाम भी चर्चा में है, जिसका बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा से पारिवारिक कनेक्शन है। सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और बिजनेसवुमन रिति तिवारी ने शो के घर में एंट्री कर ली है। रिति भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बड़ी बेटी हैं। अब तक वह अपने पिता की लोकप्रियता से अलग अपनी पहचान बनाने पर ज्यादा फोकस करती रही हैं। हालांकि, बिग बॉस में प्रवेश के साथ उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी दर्शकों के सामने पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गई है।

कौन हैं रिति तिवारी?

रिति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को मुंबई में हुआ था। वह मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। उनके माता-पिता वर्ष 2011 में अलग हुए थे और बाद में दोनों का तलाक हो गया। रिति ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा अपनी मां के साथ मुंबई में बिताया, जबकि पिता और उनके परिवार के साथ भी उनका संपर्क भट्टाचार्य ने कहा कि अभियान को केवल राजनीतिक प्रचार तक सीमित नहीं रखा जाएगा। 

इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ना भी है। 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, जल संरक्षण, जलाशयों के पुनरुद्धार, कचरे के पृथक्करण और वंचित लोगों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे।

सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर

अभियान का अहम हिस्सा ‘सेवा सेतु अभियान’ होगा। इसके तहत तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। पहले ये शिविर प्रखंड स्तर पर लगाए जाएंगे और बाद में बूथ स्तर तक ले जाए जाएंगे। आवेदन भरने, डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में लोगों की मदद की जाएगी।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक कारणों और राज्य सरकार के असहयोग के चलते कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि अभियान में इन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों तक पहुंचने पर विशेष जोर रहेगा।बना रहा।

रिति ने मुंबई के प्रतिष्ठित जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की। बचपन से ही उन्हें लेखन, संगीत और कला में रुचि थी। आगे चलकर उन्होंने संगीत के साथ सामाजिक गतिविधियों और उद्यमिता में भी दिलचस्पी दिखाई। इसी वजह से उनकी प्रोफेशनल पहचान सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं रही।

Bigg Boss 20: कौन हैं रिति तिवारी? मनोज तिवारी की बेटी ने संगीत और बिजनेस में बनाई पहचान

संगीत की दुनिया में बनाई अलग पहचान

रिति तिवारी को संगीत की अच्छी समझ है। वह प्रशिक्षित गिटारिस्ट हैं और उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है। वह सिंगिंग के साथ-साथ गीत लेखन, कंपोजिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही हैं। उनके शुरुआती चर्चित प्रोजेक्ट्स में वर्ष 2020 में पालााश मुच्छल के साथ ‘चले आओ’ शामिल है। इस गाने के वीडियो में चार्ली चौहान और नंदिश संधू नजर आए थे। इसके बाद रिति ने अपने संगीत करियर पर लगातार काम किया और सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मौजूदगी मजबूत की।

दिसंबर 2025 में उन्होंने ‘झूठी बेबी’ नाम का सिंथ-पॉप ट्रैक रिलीज किया। खास बात यह थी कि इस गाने को रिति ने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया था। इसके प्रमोशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ बिलबोर्ड्स का भी इस्तेमाल किया गया। इससे संकेत मिलता है कि वह अपने पिता की पहचान के अलावा संगीत में स्वतंत्र पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय रही हैं।

राजनीति से भी जुड़ा नाम

रिति का नाम राजनीति से भी जोड़ा जाता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ‘जुनी’ नाम से भी जाना जाता है और मई 2024 में उन्होंने अपने पिता के राजनीतिक रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए बीजेपी की सदस्यता ली थी। हालांकि, सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता अभी तक मनोज तिवारी की तुलना में सीमित रही है।

बिग बॉस में उनकी एंट्री के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि वह अपने व्यक्तित्व के किस पहलू को सामने लाती हैं और क्या रियलिटी शो के जरिए मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम कर पाती हैं।

मनोज तिवारी ने बेटी को दी खास सलाह

‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में रिति की एंट्री को खास अंदाज में पेश किया गया। उनके पिता मनोज तिवारी भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी बेटी को शो के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और उसे अपनी असली पहचान के साथ गेम खेलने की सलाह दी। बिग बॉस जैसे शो में प्रतियोगियों के रिश्ते, व्यवहार और रणनीति लगातार दर्शकों के सामने रहते हैं। ऐसे में रिति के लिए यह अनुभव अपने व्यक्तित्व को बड़े दर्शक वर्ग के सामने पेश करने का अहम मौका हो सकता है।

ग्रैंड प्रीमियर के दौरान होस्ट सलमान खान ने मनोज तिवारी के पुराने ‘बिग बॉस’ सफर का भी जिक्र किया। इस दौरान मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों को लेकर हुई चर्चित बहस की यादें ताजा की गईं। इस पुराने किस्से ने रिति की एंट्री के दौरान माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

Leave a comment