Bihar Board Exam 2025: बोर्ड की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई अंतिम तिथि, वेबसाइट पर जाकर करे आवेदन

बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। नई तिथि के अनुसार, अब बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए

बिहार बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2025 का टाइम टेबल जारी करने वाला है। बीएसईबी मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 फरवरी में आयोजित होने की संभावना है। थ्योरी परीक्षा से एक महीने पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसका शेड्यूल जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि वे पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। नई तिथि के अनुसार, अब बीएसईबी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण फॉर्म 21 अक्टूबर, 2025 तक भरे जा सकते हैं। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की गई है। इसलिए संबंधित स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

Bihar Board Exam 2025: बोर्ड की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई अंतिम तिथि, वेबसाइट पर जाकर करे आवेदन

जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने या शुल्क का भुगतान करने में आने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस संदर्भ में, संबंधित स्कूल हेल्पलाइन 0612-2230039 या 0612-2232074 पर कॉल कर सकते हैं। शैक्षणिक संस्थानों को ध्यान रखना चाहिए कि बढ़ाई गई यह अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ दी गई है। इसके बाद स्कूलों को दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए, समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

सितंबर से होगी पंजीकरण प्रक्रिया

दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया सितंबर में प्रारंभ हुई थी। इसके बाद पहले भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था। अब एक बार फिर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।

पंजीकरण फॉर्म भरते समय स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी विवरण और फोटो सही तरीके से भरे गए हों, क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बोर्ड परीक्षा फॉर्म को स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

जल्द जारी होगी डेटशीट

Bihar Board Exam 2025: बोर्ड की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई अंतिम तिथि, वेबसाइट पर जाकर करे आवेदन

बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए डेटशीट जारी करने वाला है। यह टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वर्ष, बीएसईबी ने 7 दिसंबर, 2024 को कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट की घोषणा की थी। इस योजना के तहत, मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी।

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थीं। यह उल्लेखनीय है कि बिहार बोर्ड अन्य राज्यों की तुलना में पहले परीक्षा तिथियों की घोषणा करता है। इसके साथ ही, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं और परिणाम भी सीबीएसई सहित देश के अन्य बोर्डों से पहले जारी करता है। इसलिए इस सत्र में भी यह संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड इसी पैटर्न का पालन करेगा।

Leave a comment