Columbus

बिहार चुनाव 2025: ओम प्रकाश राजभर ने घोषित किए 6 और उम्मीदवार, सुभासपा के कुल 53 नामों की सूची जारी

बिहार चुनाव 2025: ओम प्रकाश राजभर ने घोषित किए 6 और उम्मीदवार, सुभासपा के कुल 53 नामों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का हिस्सा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बिहार के चुनावी मैदान में सक्रिय हो चुके हैं। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने उम्मीदवारों की सूची में 6 और सीटों को जोड़ा है। पार्टी अब तक कुल 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सुभासपा का दावा है कि वह बिहार की जनता को सामाजिक न्याय और विकास का संतुलन प्रदान करने वाली एकमात्र विकल्प है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में भी हिस्सा रह चुके ओपी राजभर ने बिहार में चुनावी दंगल में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। उन्होंने लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।

सुभासपा के नए उम्मीदवार

शनिवार को घोषित 6 नए उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  1. रामनगर सीट: वशिष्ठ पासवान
  2. रामगढ़ सीट: घूरेलाल राजभर
  3. काराकाट सीट: राम वकील राजवंशी
  4. वजीरगंज सीट: रविन्द्र राजभर
  5. रानीगंज (सु) सीट: राजेश रजवार
  6. कुटुंबा सीट: राधेश्याम रजवार

पार्टी महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उनका कहना है कि सुभासपा का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाए जाएं और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।ओम प्रकाश राजभर ने बिहार चुनावी परिदृश्य और गठबंधन राजनीति पर अपनी चिंता जताई। 

उन्होंने कहा, बिहार के कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण सुभासपा के योगदान, संगठन की मेहनत और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को नजरअंदाज कर दिया। यह न केवल गठबंधन धर्म के खिलाफ है बल्कि बिहार की जनता के साथ अन्याय भी है। ओपी राजभर ने कहा कि पार्टी वंचित, शोषित और पीड़ित समाज को मुख्यधारा में जोड़ने और सामाजिक न्याय तथा समान अवसर सुनिश्चित करने के एजेंडे पर अडिग है।

सुभासपा ने अपने चुनावी रणनीति का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क और Grassroots Campaigning को बताया है। ओपी राजभर ने कहा कि पार्टी बिहार के कोने-कोने में जाकर जनता से संवाद कर रही है और सामाजिक न्याय तथा विकास की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

 

Leave a comment