BPSSC ने हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक BPSSC Official Website के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 10 जून को एक शिफ्ट में आयोजित होगी।
पटना: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
वेबसाइट पर एक्टिव हुआ एडमिट कार्ड लिंक
BPSSC हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
![]()
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है।
10 जून को एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा। आयोग ने उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
ऐसे डाउनलोड करें BPSSC Admit Card
- उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Home Guard सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Havildar Clerk Admit Card 2026 लिंक खोलें।
- अब Registration ID या Mobile Number और Date of Birth दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
डाउनलोड न होने पर यहां से मिलेगा डुप्लिकेट प्रवेश पत्र
जो उम्मीदवार किसी कारणवश ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 4 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय जाकर डुप्लिकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की फोटोकॉपी और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, 5 हार्डिंग रोड, पटना पहुंचना होगा।
जानें परीक्षा पैटर्न
BPSSC हवलदार क्लर्क परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा का स्तर बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के बराबर रखा गया है।
प्रश्न पत्र में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के दौरान सभी विषयों पर संतुलित ध्यान देने की सलाह दी गई है।








