ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर Bianca Dias का केवल 20 साल की उम्र में निधन हो गया। इतनी कम उम्र में उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा है।
Bianca Dias Death: ब्राजील की लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर बियांका डियास का केवल 20 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। उनके निधन ने परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। खास बात यह है कि बियांका ने कुछ ही दिनों पहले कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनका निधन हुआ।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थीं बियांका डियास
बियांका डियास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय थीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके फॉलोअर्स के लिए एक प्रेरणा का स्रोत था। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 60,000 फॉलोअर्स थे। बियांका अक्सर अपने रोजमर्रा के जीवन, फैशन और ट्रेवल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। हाल के महीनों में उन्होंने लंदन की छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं और अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी यात्रा के अनुभव बांटे थे। उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 18 दिसंबर 2025 को आया था, जिसमें उन्होंने साओ पाउलो, ब्राजील में कार के अंदर से सेल्फी शेयर की थी।
सूत्रों के मुताबिक, बियांका ने हाल ही में शरीर में बदलाव के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और इसके कुछ ही दिनों के भीतर उनका निधन हो गया। इस बात ने उनके फॉलोअर्स और दोस्तों के बीच चिंता और दुख दोनों को बढ़ा दिया।
![]()
दोस्तों और फॉलोअर्स ने दी श्रद्धांजलि
बियांका के निधन के बाद उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए। उनके दोस्त और मसाज थेरेपिस्ट जेफ कार्लोस ने कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, मृत्यु कुछ भी नहीं है। हमारा बंधन कभी नहीं टूटेगा। इसी तरह, डिजिटल क्रिएटर पेट्रीसिया गैंडेन ने लिखा, मैं बस इतना जानती हूं कि हमने खूबसूरत पल बिताए, अद्भुत बातचीत की। ईश्वर परिवार को सांत्वना दे। मैं तुम्हें बहुत स्नेह और गर्व के साथ याद रखूंगी।










