ChatGPT ने जोड़ा नया फीचर, अब फोटो और PDF एडिट करना कुछ सेकंड का काम

Adobe ऐप्स अब ChatGPT में इंटीग्रेट, जिससे यूजर्स फोटो एडिटिंग, डिजाइन और PDF मैनेजमेंट सीधे चैट में कर सकते हैं।

Adobe ने Photoshop, Acrobat और Express को अब ChatGPT में सीधे इंटीग्रेट कर दिया है। इससे यूजर्स फोटो एडिटिंग, डिजाइनिंग और PDF मैनेजमेंट बिना अलग ऐप्स खोले कर सकते हैं। Photoshop, Express और Acrobat के AI-सक्षम फीचर्स से डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काम तेज, आसान और प्रोफेशनल क्वालिटी वाला हो गया है।

Adobe ChatGPT Integration: Adobe ने अपने प्रमुख ऐप्स Photoshop, Acrobat और Express को ChatGPT में इंटीग्रेट कर दिया है, जिससे यूजर्स अब फोटो एडिटिंग, डिजाइन और PDF मैनेजमेंट सीधे चैट में कर सकते हैं। यह फीचर Desktop, Web और iOS पर फ्री उपलब्ध है, जबकि Android पर फिलहाल केवल Express ऐप उपलब्ध है। इस कदम से डिजिटल क्रिएटर्स समय बचाकर प्रोफेशनल क्वालिटी का कंटेंट आसानी से तैयार कर सकते हैं। AI-सक्षम कमांड और Express तथा Acrobat के एडवांस्ड टूल्स वर्कफ़्लो को और तेज और प्रभावी बनाते हैं।

Photoshop में एडिटिंग अब और आसान

यूजर केवल कमांड टाइप करेंगे और Photoshop खुद फोटो पर जरूरी बदलाव करेगा। Glitch, Glow जैसे क्रिएटिव इफेक्ट्स भी आसानी से अप्लाई किए जा सकते हैं। एडिटिंग के बाद इमेज की क्वालिटी बरकरार रहती है और अगर यूजर चाहे तो Adobe ऐप्स में जाकर आगे एडिटिंग जारी रख सकता है।

यह फीचर खासकर क्रिएटिव्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है, क्योंकि अब समय बचाने के साथ-साथ प्रोफेशनल क्वालिटी भी हासिल की जा सकती है।

ChatGPT ने जोड़ा नया फीचर, अब फोटो और PDF एडिट करना कुछ सेकंड का काम

Express और Acrobat के फीचर्स

Adobe Express इंटीग्रेशन से ChatGPT में डिजाइन बनाना बेहद आसान हो गया है। टेक्स्ट एडिटिंग, फोटो रिप्लेसमेंट और डिजाइन एनीमेशन सीधे चैट विंडो से संभव है। एक-के-बाद-एक एडिट करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।

Acrobat एक्सटेंशन PDF मैनेजमेंट को सरल बनाता है। यूजर PDF फाइल मर्ज, कन्वर्ट, टेक्स्ट या टेबल एक्सट्रैक्ट और डॉक्युमेंट कंप्रेस जैसे काम बिना ऐप बदलें कर सकता है। इससे डॉक्युमेंट वर्कफ़्लो पहले से तेज और प्रभावी हो गया है।

Adobe की AI ताकत बढ़ रही है

Adobe पहले से ही अपने ऐप्स में AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर रहा है। Firefly AI असिस्टेंट कंटेंट क्रिएटर्स को उनके आइडियाज को तुरंत डिजिटल आउटपुट में बदलने में मदद करता है। कुछ ऐप्स में Gemini Nano Banana Pro मॉडल का सपोर्ट भी जोड़ा गया है।

यह इंटीग्रेशन ग्लोबली ChatGPT Desktop, Web और iOS पर फ्री में उपलब्ध है। Android यूजर्स फिलहाल केवल Express ऐप का उपयोग कर सकते हैं, बाकी फीचर्स जल्द उपलब्ध होंगे।

Leave a comment