साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ChatGPT और अन्य एआई चैटबॉट्स से पासवर्ड बनवाना सुरक्षित नहीं है। ये पासवर्ड दिखने में मजबूत लगते हैं, लेकिन उनका पैटर्न अनुमानित होता है। इससे बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स जोखिम में पड़ सकते हैं। मजबूत और यूनिक पासवर्ड मैन्युअली बनाना ही सुरक्षित विकल्प है।
ChatGPT Security Alert: हाल ही में किए गए अध्ययन में सामने आया है कि ChatGPT, Claude और Gemini जैसे एआई चैटबॉट्स से बनाए गए पासवर्ड सुरक्षित नहीं हैं। ये पासवर्ड दिखने में मजबूत लगते हैं, लेकिन उनके पैटर्न अनुमानित होते हैं, जिससे साइबर अटैकर्स आसानी से अकाउंट तक पहुंच सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बैंकिंग, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए हमेशा मैन्युअली क्रिएटेड यूनिक पासवर्ड का उपयोग करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा अपनाएं।
एआई पर भरोसा करने से बचें
हाल के अध्ययन में यह सामने आया है कि ChatGPT, Claude और Gemini जैसे एआई चैटबॉट्स द्वारा बनाए गए पासवर्ड दिखने में मजबूत जरूर लगते हैं, लेकिन उनका पैटर्न अनुमानित होता है। उदाहरण के लिए Claude AI द्वारा 50 पासवर्ड में से केवल 23 ही यूनिक थे, जबकि बाकी बार-बार रिपीट किए गए पैटर्न पर आधारित थे। ChatGPT भी स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाने में सक्षम है, लेकिन इसमें भी पैटर्न समान रहता है। इससे अगर आप बैंकिंग या अन्य महत्वपूर्ण अकाउंट्स में इन पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।

रैंडम और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड के लिए एआई का इस्तेमाल न करें
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पासवर्ड या कोई भी रैंडम नंबर क्रिएट करने के लिए एआई पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है। एआई चैटबॉट्स अपने जवाबों को सबसे संभावित आधार पर देते हैं, जिससे बार-बार एक जैसा परिणाम निकल सकता है। इस तरह का पासवर्ड आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है और साइबर अटैकर्स आपके अकाउंट को खाली कर सकते हैं।
कमजोर पासवर्ड से खतरे बढ़ते हैं
आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल बढ़ गया है। कमजोर या अनुमानित पासवर्ड होने पर साइबर अटैकर्स के लिए अकाउंट तक पहुंच आसान हो जाती है। एआई द्वारा जनरेट किए गए पैटर्न वाले पासवर्ड आपके बैंकिंग ऐप्स, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।











