CM पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया चार साल का रिपोर्ट कार्ड, जनता को दी 401 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने जनता को 401 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पढ़ें पूरी अपडेट

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित "जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल" कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कुल ₹401.86 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कुल ₹401.86 करोड़ की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसमें 33 परियोजनाओं का शिलान्यास ₹99.44 करोड़ की लागत से और 41 परियोजनाओं का लोकार्पण ₹302.42 करोड़ की लागत से किया गया। इन योजनाओं का उद्देश्य जन जीवन को सरल बनाना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और राज्य के विकास को तेजी देना है।

लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने लोकार्पित परियोजनाओं में कई अहम बुनियादी ढांचे की योजनाओं को शामिल किया। प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:

  • नमामि गंगे कार्यक्रम: ₹78.98 करोड़ की लागत से सपेरा बस्ती में I&D एवं 15 MLD STP का निर्माण।
  • सिवरेज लाइन योजना: आराघर चौक से मोधरोवाला तक ₹28.46 करोड़ की लागत से ट्रक सीवर लाइन का निर्माण।
  • सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन योजना ₹19.03 करोड़।
  • इंदिरानगर जलोत्सारण पुनर्गठन योजना: ₹18.60 करोड़।
  • ओम सिटी और कुसुम विहार क्षेत्र में सीवर लाइन योजना ₹7.40 करोड़।
  • चमन विहार सीवरेज योजना ₹6.59 करोड़।
  • शव विच्छेदन गृह और संबंधित भवन निर्माण: ₹4.32 करोड़।
  • ऋषिकेश में पशुलोक बैराज और शारदापीठ एवं मीराबेन घाट का निर्माण ₹6.61 करोड़।
  • चकराता और कालसी में पर्वतीय नहरों का जीर्णोद्धार ₹2.36 करोड़ और ₹1.43 करोड़।
  • बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं: पुरानी कालसी, गुण्डा और सुसवा नदी क्षेत्र में ₹4.64 करोड़।

इसके अलावा, देहरादून शहर में कई आंतरिक मार्ग, स्टेडियम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका छात्रावास और राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण एवं नवीनीकरण किया गया।

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किए गए परियोजनाओं में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया। इनमें शामिल हैं:

  • साकेत कॉलोनी और मसूरी विधानसभा में बाढ़ सुरक्षा योजनाएं ₹3.85 करोड़।
  • डोईवाला और सहसपुर विकासखंडों में नहरों और जलनिकासी परियोजनाओं का जीर्णोद्धार ₹1.83 करोड़ से ₹4.30 करोड़ तक।
  • श्यामपुर और डोईवाला के आंतरिक मार्ग निर्माण एवं सुधार ₹0.73 करोड़ से ₹2.75 करोड़ तक।
  • राजकीय कृषि बीज भंडार, भवन निर्माण और पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण ₹0.77 करोड़ से ₹6.49 करोड़ तक।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, जल संरक्षण, सड़क और पुल निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है।

मुख्यमंत्री धामी का संदेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले चार सालों में उनकी सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए पारदर्शिता और काम की गति सुनिश्चित करने के लिए यह रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। धामी ने कहा, 

'हमारे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से हम हर नागरिक तक विकास पहुंचा रहे हैं।'

उन्होंने यह भी बताया कि ये परियोजनाएं उत्तराखंड के हर जिले और विधानसभा क्षेत्र के लिए समावेशी रूप से तैयार की गई हैं।

Leave a comment