CM योगी के देवबंद दौरे से पहले सहारनपुर में रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्गों से चलने की अपील

CM योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे से पहले सहारनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे को लेकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है। भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं, जबकि आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवबंद जनसभा के मद्देनजर सहारनपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट लागू किए हैं। एसपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों से जारी डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर बिजनौर प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री का 9 मई को अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम आलमपुर गांवड़ी पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने की भी तैयारी चल रही है।

प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जनसभा में करीब 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। दो दिन पहले डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा और सीडीओ रणविजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

अधिकारियों ने मांगी योजनाओं और लाभार्थियों की सूची

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों से प्रस्तावित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यों का ब्यौरा मांगा है। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान उन्हें मंच पर सम्मानित किया जा सके।

सीडीओ रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अंतिम कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन के लिए जारी किए गए वैकल्पिक रूट

  • मुख्यमंत्री के दौरे और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
  • सहारनपुर से देवबंद होकर मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को गागलहेड़ी, बडकला फ्लाईओवर और भगवानपुर मार्ग से भेजा जाएगा।
  • हल्के वाहन देवबंद, बरला तिराहा और छपार मार्ग से होकर मुजफ्फरनगर की ओर जाएंगे।
  • वहीं मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने वाले हल्के वाहनों को रोहाना टोल, ग्राम चंदली, पंचकुड़ी मार्ग, पावटी कलां और जामिया तिब्बिया कॉलेज रूट से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रूटों का पालन करना जरूरी होगा।

Leave a comment