Coal India में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए 12 मई से आवेदन शुरू, 660 पदों पर होगी नियुक्ति

कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती के लिए 12 मई 2026 से आवेदन शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार 11 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी। संबंधित विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा।

New Delhi: कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक कर चुके अभ्यर्थी 12 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन CIL MT Recruitment 2026 कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 तय की गई है। भर्ती प्रक्रिया उन युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है जो सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं।

60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया और विभागवार पदों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।

आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को छूट

उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन

भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह पैकेज सरकारी क्षेत्र की अन्य नौकरियों की तुलना में काफी आकर्षक माना जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Jobs सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

Leave a comment