Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 128 गेंदों पर 62 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अपनी पारी को समाप्त किया। इसके साथ ही जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।

Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

स्पोर्ट्स न्यूज़: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। इस श्रृंखला के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से पराजित किया। इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जो रूट ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया। उन्होंने 128 गेंदों पर 62 रन नाबाद पारी खेली। इस पारी की बदौलत जो रूट ने राहुल द्रविड़ और एलन बॉर्डर का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में लगाए थे 63 अर्धशतक

Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में 164 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 286 पारियों में 52.31 की औसत और 42.51 की स्ट्राइक रेट से कुल 13288 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 63 अर्धशतक भी लगाए। दिलचस्प बात यह है कि एलन बॉर्डर ने भी टेस्ट क्रिकेट में 63 अर्धशतक बनाए थे। लेकिन अब जो रूट ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया हैं।

जो रूट ने अपने करियर में 144 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 263 पारियों में 50.33 की औसत और 56.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 12131 रन बनाए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट में 64 अर्धशतक और 32 शतक भी लगाए हैं, जो उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाता हैं।

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) : 68 अर्धशतक

2. शिव नारायण चन्द्रपाल (श्रीलंका) : 66 अर्धशतक

3. जो रूट (इंग्लैंड) : 64 अर्धशतक

4. राहुल द्रविड़ (भारत) : 63 अर्धशतक

5. एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) : 63 अर्धशतक

जो रूट की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नजर

Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के करीब हैं। इसके लिए उन्हें टेस्ट मैचों में 5 और अर्धशतक बनाने की आवश्यकता है। वर्तमान में, जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह जल्द ही कुमार संगाकारा और एलिस्टर कुक को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Cricket News: जो रूट ने तोड़ा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का विश्व रिकॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचना चाहते है इतिहास, देखें...

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) : 15921 रन

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) : 13378 रन

3. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) : 13289 रन

4. राहुल द्रविड़ (भारत) : 13288 रन

5. एलिस्‍टर कुक (इंग्लैंड) : 12472 रन

6. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) : 12400 रन

7. जो रूट (इंग्लैंड) : 12131 रन

 

Leave a comment