CTET 2026 रिजल्ट इस सप्ताह CBSE की वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन जारी होगा। पेपर 1 और 2 के सफल अभ्यर्थी कक्षा 1-8 तक पढ़ाने के योग्य होंगे। स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम वैध होगा।
CTET 2026: सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (CTET 2026) के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बताया गया है कि CTET पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट इसी सप्ताह ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट केवल CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से ही चेक कर पाएंगे। परिणाम ऑफलाइन या अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं होगा।
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें
सीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में रिजल्ट/स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और Login बटन दबाएं। स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
![]()
पासिंग मार्क्स और पात्रता
सीटीईटी में पास होने के लिए वर्ग के अनुसार न्यूनतम अंक निर्धारित हैं। सामान्य वर्ग (General/UR) के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग अंक 55 प्रतिशत निर्धारित हैं। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।
लाइफटाइम वैधता
CTET का स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम वैध होगा। यानी जो अभ्यर्थी एक बार परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें इसे दोबारा पास करने की जरूरत नहीं होगी। इससे योग्य उम्मीदवार टीचर भर्ती में लंबे समय तक आवेदन कर सकेंगे और उनकी पात्रता स्थायी रहेगी।
सीटीईटी 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। बिहार के दो केंद्रों पर री-एग्जाम 1 मार्च को संपन्न हुआ। इस बार परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया और अब उनका ध्यान रिजल्ट पर है।








