Daaku Maharaaj OTT Release: ‘Daaku Maharaaj’ का ओटीटी धमाका, इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘डाकू महाराज’ 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। हिंदी वर्जन पर अभी अपडेट नहीं।

नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म 'डाकू महाराज' 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। हिंदी वर्जन को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Daaku Maharaaj OTT Release: नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘डाकू महाराज’ इस साल पोंगल के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म की कहानी और एक्टिंग की जमकर सराहना की।

Daaku Maharaaj OTT Release: ‘Daaku Maharaaj’ का ओटीटी धमाका, इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अब थिएटर के बाद यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होने वाली है।

नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘डाकू महाराज’ 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक हिंदी वर्जन की रिलीज को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Daaku Maharaaj OTT Release: ‘Daaku Maharaaj’ का ओटीटी धमाका, इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म की स्टारकास्ट

‘डाकू महाराज’ में नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, उर्वशी रौतेला और श्रद्धा श्रीनाथ अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली ने किया है, जबकि इसे साई सौजन्या और नागा वामसी ने प्रोड्यूस किया है।

वायरल हुआ था फिल्म का गाना

Daaku Maharaaj OTT Release: ‘Daaku Maharaaj’ का ओटीटी धमाका, इस दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म में उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण पर फिल्माया गया एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गाने को लेकर दोनों सितारों को काफी ट्रोल भी किया गया था, लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता ने हर आलोचना को पीछे छोड़ दिया।

अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का आनंद ले सकेंगे। फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment