DC vs KKR Match: दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन और रसेल ने की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टूटते-टूटते बच गया यह रिकॉर्ड

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, आईपीएल न्यूज़

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर एक इतिहास रच दिया है। मैच के दौरान कोलकाता के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2024 के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन, युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल की बल्लेबाजी देखकर, दिल्ली के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। आखिर में रिंकू सिंह ने भी चौके-छक्कों की बरसात की और स्टेडियम में मौजूद फैंस का काफी मनोरंजन किया।

कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। एक समय तो ऐसा लग रहा था की सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी आज टूट जाएगा, अंतिम  ओवर में इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी ने ऐसा होने नहीं दिया।

पावरप्ले में सबसे अधिक रन

DC vs KKR Match: दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन और रसेल ने की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टूटते-टूटते बच गया यह रिकॉर्ड

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआती छह ओवर (पावरप्ले) में एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाएं। यह 16वें सीजन का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। कोलकाता के लिए भी यह पावरप्ले का दूसरा सबसे उच्च स्कोर है। इससे पहले 2017 में बेंगलुरु के खिलाफ बगैर नुकसान के 105 रन बनाए थे। कोलकाता का दिल्ली के खिलाफ भी आईपीएल में यह सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर हैं।

आईपीएल में केकेआर का पावरप्ले में उच्च स्कोर

* 105/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), बेंगलुरु 2017

* 88/1: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) विशाखापत्तनम, आज*

* 85/0: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), बेंगलुरु, 2024

* 76/1: बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) कोलकाता, 2017

* 73/0: बनाम गुजरात लायंस (GL) राजकोट, 2017

नरेन ने खेली आतिशी पारी

DC vs KKR Match: दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन और रसेल ने की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टूटते-टूटते बच गया यह रिकॉर्ड

कोलकाता के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने दिल्ली के खिलाफ 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की बदौलत 85 रन की अहम तूफानी पारी खेली। इस मैच में लगाए गए 7 छक्के नरेन द्वारा एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक सिक्स हैं। इससे पहले एक पारी में उनका छह छक्के का रिकॉर्ड था। आईपीएल और टी20 क्रिकेट के इतिहास में 85 रनों का स्कोर नरेन का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में ही एक पारी 75 रन बनाए थे।

अंगकृष की पहली पारी शानदार

DC vs KKR Match: दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन और रसेल ने की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टूटते-टूटते बच गया यह रिकॉर्ड

युवा भारतीय खिलाडी अंगकृष रघुवंशी ने मात्र 27 गेंद में पांच चौके और तीन गगन चुम्भी छक्के की मदद से 54 रन की कीमती पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर की पहली पारी है, जिसमे उन्होंने अर्धशतक जड़कर सलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वह कोलकाता के लिए पहली पारी में आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस वक्त उनकी उम्र मात्र 18 साल 303 दिन है। इनके अलावा सबसे युवा खिलाडी पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता के लिए खेलते हुए मात्र 18 साल 237 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ दिया था।

कोलकाता टीम के खिलाडियों ने की छक्कों की बारिश

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 18 गगन चुम्भी छक्के लगाए। यह अबतक किसी टीम के खिलाफ एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खिलाफ चेपॉक में और साल 2019 में पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डेंस में 17 छक्के जड़े थे।

IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट नुकसान पर 272 रन विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह आईपीएल में अबतक दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाया था। 272 रन कोलकाता का भी आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2018 में पंजाब के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 245 रन जड़े थे।

गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

DC vs KKR Match: दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन और रसेल ने की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, टूटते-टूटते बच गया यह रिकॉर्ड

बताया कि पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली केपिटल की शुरुआत अछि नहीं रही है और उसने मात्र 33 रन के स्कोर पर अपने महत्वपूर्ण चार विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ (10) और इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (0) को वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। वहीं डेविड वॉर्नर (18) और मिचेल मार्श (0) को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजकर दिल्ली को दबोच लिया। इनके अलावा सुमित कुमार (7), रसिख डार सलाम (1) और एनरिच नॉर्त्जे (4) भी अपनी पारी के दौरान कुछ खास नहीं कर पाए और दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 166 रन ढेर हो गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लेकर दिल्ली की पारी को तहस-नहस कर दिया। इनके अलावा आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने भी एक-एक सफलता अपने नाम की थी।

Leave a comment