Delhi MCD Result 2025: चांदनी चौक में भाजपा का कब्जा, एमसीडी में सत्ता समीकरण बदलने की उम्मीद

Delhi MCD उपचुनाव 2025 में भाजपा ने शालीमार बाग-बी और चांदनी चौक में जीत दर्ज की। AAP और कांग्रेस को मिली कुछ सीटें, एमसीडी में राजनीतिक समीकरण बदले।

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव 2025 में भाजपा ने चांदनी चौक और शालीमार बाग-बी सीटों पर जीत हासिल की, अनीता जैन ने 10,101 वोटों से बढ़त बनाई। मुंडका में AAP और संगम विहार में कांग्रेस विजयी रही।

Delhi MCD Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव 2025 के नतीजे सामने आने लगे हैं। 12 वार्डों में हुए इस चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने चांदनी चौक और शालीमार बाग-बी में बड़ी जीत दर्ज की है। खासकर शालीमार बाग-बी वार्ड में भाजपा की अनीता जैन ने AAP की बबीता राणा को 10101 वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है।

शालीमार बाग-बी में ऐतिहासिक जीत

Delhi MCD Result 2025: चांदनी चौक में भाजपा का कब्जा, एमसीडी में सत्ता समीकरण बदलने की उम्मीद

शालीमार बाग-बी वार्ड सीएम रेखा गुप्ता का वार्ड रहा है और उनका एमसीडी पार्षद का पद छोड़ने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा की जीत को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह रेखा गुप्ता की साख के साथ जुड़ा हुआ था। अनीता जैन की यह जीत इतना बड़ा अंतर रखते हुए हुई कि AAP के लिए यह झटका माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा की रणनीति और मजबूत समर्थन ने उसे बंपर जीत दिलाई है।

चांदनी चौक और अन्य सीटों के नतीजे

चांदनी चौक सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज करके अपना खाता खोला। इसके अलावा दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। मुंडका सीट पर AAP ने 1577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि संगम विहार 163 ए में कांग्रेस ने बाजी मारी। इस तरह, उपचुनाव के शुरुआती नतीजों ने एमसीडी में राजनीतिक समीकरण बदलने की झलक दिखाई है।

Leave a comment