देशभर में बदलेगा मौसम मिजाज: 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं की रफ्तार 65 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। जानिए किन राज्यों

देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Update: देश के उत्तरी भागों में जहां हाल ही में ठंड में थोड़ी कमी आई थी, वहीं मौसम विभाग ने अब एक टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे में देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की काफी अधिक संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।

9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तूफान की संभावना वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है।

23 जनवरी को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का अलर्ट है। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, जबकि 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने और तूफान की संभावना है।

उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ शामिल हैं। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में सुबह के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवा के साथ घना कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 5°C रहने की संभावना है।

देशभर में बदलेगा मौसम मिजाज: 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

अन्य राज्यों का मौसम 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार में अगले 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहेगा और किसी तरह की चेतावनी नहीं है। अधिकतर इलाकों में घने कोहरे से राहत मिलेगी। पटना में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में 23 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नैनीताल में अधिकतम 12°C और न्यूनतम 4°C तापमान रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में अधिकतम तापमान -7°C और न्यूनतम -12°C रहने की संभावना है।

राजस्थान में शेखावटी क्षेत्र (चुरू, सीकर), बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 9°C रहेगा। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मुरैना, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। तापमान में 2-3°C की कमी देखने को मिल सकती है।

Leave a comment