Dhurandhar 2: 5वें दिन रणवीर की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के 5वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। देश और दुनिया भर में फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 

Dhurandhar 2 BO: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने मंडे टेस्ट भी शानदार तरीके से पास किया और जबरदस्त कलेक्शन के साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

अब सभी की नजर फिल्म की कुल कमाई पर है। इसी बीच आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई कर ली है और यह फिल्म किन बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड कमाई और रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 829.76 करोड़ रुपये का कुल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ विदेशों में ही फिल्म ने 210 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही, यह फिल्म अपने प्रीक्वल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने कई बड़ी हिंदी और पैन-इंडिया रिलीज़ फिल्मों – जैसे पठान, जवान, KGF चैप्टर 2 और RRR – को पीछे छोड़ते हुए तेज़ी से कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

भारत में फिल्म ने 5वें दिन 20,382 शो में 65 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। हालांकि यह पिछले दिन के 114.85 करोड़ रुपये से 43.4% कम है, लेकिन कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 619.76 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दर्शकों की उत्सुकता और थिएटर में भारी भीड़ ने फिल्म की सफलता को और मजबूती दी है।

1000 करोड़ क्लब की राह पर

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ 5 दिन में विदेशों में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे तेज़ी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी रफ्तार के साथ फिल्म 1000 करोड़ क्लब में प्रवेश कर सकती है। यह अपने प्रीक्वल के वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच रही है। इस परफॉर्मेंस को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि फिल्म आमिर खान की दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चुनौती दे सकती है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दी 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्में

पिछले 48 घंटों में, ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर में 8 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसमें शामिल हैं:

  • संजू: 541.76 करोड़
  • पद्मावत: 560 करोड़
  • टाइगर ज़िंदा है: 562.12 करोड़
  • सैयारा: 570.67 करोड़
  • KGF चैप्टर 2 हिंदी: 583.85 करोड़
  • सुल्तान: 589 करोड़
  • धूम 3: 601 करोड़
  • गदर 2: 685.19 करोड़

इस प्रदर्शन के बाद फिल्म अब तक की 13वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। अब यह टॉप 10 में एंट्री करने के लिए स्त्री 2 (884.45 करोड़) को चुनौती दे रही है।

रणवीर सिंह की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही पद्मावत (560 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया। इस सफलता के साथ यह रणवीर सिंह की अब तक की दुनिया भर में दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। उनकी टॉप 5 वर्ल्डवाइड कमाई वाली फिल्में इस प्रकार हैं:

  • धुरंधर: 1354.84 करोड़
  • धुरंधर 2: 762.20 करोड़
  • पद्मावत: 560 करोड़
  • सिम्बा: 393.01 करोड़
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 348.89 करोड़

विशेषज्ञों का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता का मुख्य कारण इसकी स्पाई-एक्शन थ्रिलर स्टोरीलाइन, रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक्शन-डेन्स सीक्वेंस हैं।

Leave a comment