Govt Job Alert: DSSSB और कोल इंडिया में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

DSSSB, कोल इंडिया और UPSSSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन जारी। 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौके, जल्द करें अप्लाई, डेडलाइन नजदीक।

DSSSB, कोल इंडिया और UPSSSC में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिनकी अंतिम तिथियां नजदीक हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए मौके उपलब्ध हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

Sarkari Naukri 2026: देशभर में DSSSB, कोल इंडिया और UPSSSC द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च और मई 2026 तक जारी है। DSSSB में 911 पदों के लिए 25 मार्च अंतिम तारीख है, जबकि कोल इंडिया अप्रेंटिस के 1600 पदों पर 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 402 पदों पर भर्ती का मौका है। ये भर्तियां अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए आयोजित की जा रही हैं।

DSSSB भर्ती 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 911 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है।

इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है।

कोल इंडिया अप्रेंटिस

South Eastern Coalfields Limited ने अप्रेंटिस के 1600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना जरूरी है। चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 10,900 से 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

10वीं पास के लिए यूपी में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती खासतौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर लेकर आई है।

हालांकि, आवेदन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा और UPPET 2025 का स्कोर कार्ड अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a comment