धुरंधर 2 ने तीसरे मंगलवार को भी मचाया तहलका, देखें 20 वें दिन का कलेक्शन

फिल्म Dhurandhar 2 ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। जानें तीसरे मंगलवार का कलेक्शन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म की कुल कमाई।

‘Dhurandhar 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जोर दिखा रही है। रिलीज के दो हफ्ते तक फिल्म ने करोड़ों की शानदार कमाई की। तीसरे वीकेंड में भी इसके कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी है। 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने शुरुआती घंटों में शानदार कमाई दर्ज की है। जानें, कैसे ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाई और इसका ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन कैसा रहा।

तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

‘धुरंधर 2’ ने अपने रिलीज के पहले दो हफ्तों में लगातार रिकॉर्ड तोड़े। पहले हफ्ते में इसने धमाकेदार कमाई की थी और दूसरे हफ्ते में भी इसके कलेक्शन में गिरावट कम ही दिखाई दी। 19वें दिन फिल्म ने 13,736 शो में 10.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1225.72 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 1023.77 करोड़ रुपये हो गया।

तीसरे मंगलवार (डे 20) का लाइव कलेक्शन

रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने सुबह 12 बजे तक 1.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऑक्यूपेंसी इस दौरान 10.2% दर्ज की गई।सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, दिन भर के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे अपडेट होंगे। हालांकि शुरुआती कलेक्शन ही दर्शा रहा है कि तीसरे मंगलवार के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

धुरंधर 2 का इंडिया नेट कलेक्शन (डे वाइज)

 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
पेड प्रीव्यू 43 करोड़
पहला दिन 102.55 करोड़
दूसरा दिन 80.72 करोड़
तीसरा दिन 113.00 करोड़
चौथा दिन 114.85 करोड़
पांचवा दिन 65 करोड़
छठा दिन 56.60 करोड़
सातवां दिन 48.75 करोड़
आठवां दिन 49.70 करोड़
नौंवा दिन 41.75 करोड़
दसवां दिन 62.85 करोड़
ग्याहरवां दिन 68.10 करोड़
बाहरवां दिन 25.30 करोड़    
तेहरवां दिन     27.75 करोड़ 
चौदहवां दिन 20.10 करोड़
पंद्रहवां दिन 18.30 करोड़
सोलहवां दिन 21.55 करोड़
सत्रहवां दिन 25.65 करोड़
अठ्ठहारवां दिन 28.75 करोड़ 
उन्नीसवां दिन 10.00 करोड़
बीसवां दिन 1.53 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक) 
टोटल इंडिया कलेक्शन  1025.30 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज़ मार्केट में भी अपनी पकड़ बनाई है। 19वें दिन इसने ओवरसीज़ में 5.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की टोटल ओवरसीज़ ग्रॉस कमाई 397.00 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1622.72 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a comment