‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री, म्यूजिक के पीछे छिपी है किस रैपर की आवाज

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री के साथ बजा बहरीन का रैप गाना Fa9la सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए गायक फ्लिपराची की कहानी।

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एंट्री के साथ बजा बहरीन का रैप गाना Fa9la सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रैक ने न सिर्फ एंट्री सीन को आइकॉनिक बनाया, बल्कि बहरीनी रैपर फ्लिपराची को भी भारतीय दर्शकों के बीच नई पहचान दिलाई है।

Akshay Khanna Entry Track: फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री इन दिनों दर्शकों के बीच खास चर्चा में है, जिसकी बड़ी वजह बैकग्राउंड में बजता रैप गाना Fa9la है। यह गाना बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची का है, जिसे 2024 में रिलीज किया गया था और बाद में संगीतकार शाश्वत सचदेव ने फिल्म के विलेन एंट्री सीन में शामिल किया। भारत में रिलीज के बाद यह ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां दर्शक इसे अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

अक्षय खन्ना की एंट्री और Fa9la का क्रेज

फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की एंट्री के साथ जैसे ही Fa9la बजता है, सीन तुरंत यादगार बन जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ट्रैक पर रील्स, शॉर्ट्स और फैन वीडियोज की बाढ़ आ गई है। दर्शक न सिर्फ अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि एंट्री म्यूजिक को भी फिल्म का हाई पॉइंट बता रहे हैं।

हालांकि फिल्म में अक्षय खन्ना एक पाकिस्तानी किरदार निभा रहे हैं, लेकिन जिस गाने ने भारत में तहलका मचाया है, उसकी जड़ें बहरीन से जुड़ी हैं। यही वजह है कि लोग इसे अब अक्षय खन्ना एंट्री ट्रैक के नाम से पहचानने लगे हैं।

कौन हैं Fa9la के पीछे का नाम फ्लिपराची

Fa9la को बहरीनी रैपर फ्लिपराची ने गाया है, जिनका असली नाम हुस्साम असीम है। फ्लिपराची खाड़ी देशों में पहले से ही एक बड़ा नाम हैं और खलीजी-स्टाइल रैप के लिए जाने जाते हैं। इस स्टाइल में पारंपरिक अरबी वाद्य यंत्रों को मॉडर्न हिप-हॉप बीट्स के साथ मिलाया जाता है, जो Fa9la में साफ सुनाई देता है।

फ्लिपराची ने इस गाने को 2024 में रिलीज किया था। बॉलीवुड में इसे जगह दिलाई संगीतकार शाश्वत सचदेव ने, जिन्होंने Fa9la को ‘धुरंधर’ के विलेन एंट्री सीन के लिए चुना। भारत में गाने की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद फ्लिपराची भी यहां चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए हैं।

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री, म्यूजिक के पीछे छिपी है किस रैपर की आवाज

बहरीन से बॉलीवुड तक का सफर

फ्लिपराची को बचपन से ही म्यूजिक में दिलचस्पी थी और उन्होंने टीनएज में रैप करना शुरू कर दिया था। कई क्षेत्रीय और इंटरनेशनल कलाकारों के साथ काम करने के बाद उन्होंने 2014 में अपना पहला स्टूडियो एल्बम Straight Out Of 2 Seas रिलीज किया। इसका ट्रैक We So Fly खासा लोकप्रिय रहा।

इसके बाद डैफी के साथ उनका एल्बम 9ARAT आया, जिसके गाने Ea Laa को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले। 2024 में फ्लिपराची को Bahrain Artist of the Year का अवॉर्ड भी मिला, जिसने उनकी पहचान को और मजबूत किया।

मिडिल-ईस्ट बीट्स का बढ़ता भारतीय क्रेज

पिछले कुछ सालों में भारतीय दर्शकों के बीच मिडिल-ईस्ट म्यूजिक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इससे पहले 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एंट्री के दौरान बजा ईरानी गाना जमाल कुडू भी जबरदस्त हिट हुआ था। अब उसी कड़ी में बहरीन का रैप Fa9la भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है।

Leave a comment