कोलकाता पहुंचे फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनल मेसी, GOAT इंडिया टूर 2025 की भव्य शुरुआत

फुटबॉल के GOAT लियोनल मेसी का कोलकाता में भव्य स्वागत। GOAT इंडिया टूर 2025 की शुरुआत ने भारतीय फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया। मेसी से मिलने के

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का कोलकाता में हजारों प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। मेसी अपने तीन दिवसीय, चार शहरों के GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत भारत पहुंचे हैं।

कोलकाता: विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शुमार और फीफा विश्व कप विजेता अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनल मेसी भारत पहुंच चुके हैं। शनिवार तड़के 2:26 बजे कोलकाता आगमन के साथ ही शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मेसी अपने बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय, चार शहरों के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत कोलकाता से कर रहे हैं। उनके स्वागत के लिए हजारों प्रशंसक एयरपोर्ट से लेकर होटल और कार्यक्रम स्थलों के बाहर घंटों पहले से जमा हो गए।

मेसी के आगमन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत, खासकर कोलकाता, फुटबॉल के लिए कितना जुनूनी है। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए। शहर भर में बैनर, होर्डिंग, पोस्टर और विशाल कटआउट लगाए गए हैं, जो मेसी के प्रति लोगों की दीवानगी को दर्शाते हैं।

भव्य सम्मान समारोह और मैत्री मैच

शनिवार दोपहर मेसी विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है। 

इसके बाद मेसी एक मैत्री मैच में भी भाग लेंगे, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। समारोह के टिकट महंगे होने के बावजूद रिकॉर्ड समय में बिक गए, जो भारत में मेसी की लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है।

कोलकाता पहुंचे फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनल मेसी, GOAT इंडिया टूर 2025 की भव्य शुरुआत

मेसी से मिलने के लिए लाखों के पैकेज

मेसी की लोकप्रियता को देखते हुए आयोजकों ने विशेष अनुभवों के लिए प्रीमियम पैकेज भी पेश किए हैं। कोलकाता में मेसी से निजी तौर पर मिलने, उनके साथ फोटो खिंचवाने, हस्ताक्षरित जर्सी पाने और उनके साथ भोजन करने के लिए प्रति व्यक्ति 9.95 लाख रुपये का पैकेज तय किया गया है। दो लोगों के लिए यह राशि 12.50 लाख रुपये, जबकि चार लोगों के लिए 25 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, कॉर्पोरेट जगत के लिए मेसी को सम्मानित करने का विशेष पैकेज 95 लाख रुपये का रखा गया है। इन पैकेजों के कई स्लॉट पहले ही बुक हो चुके हैं।

सम्मान समारोह से पहले मेसी लेक टाउन इलाके में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह दुनिया में लियोनल मेसी की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। यह कोलकाता के फुटबॉल प्रेम और मेसी के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।

मेसी अपने दो बेहद खास भारतीय प्रशंसकों से भी मिलेंगे। इनमें एक हैं शिव शंकर पात्रा, जो पेशे से चाय विक्रेता हैं और वर्षों से मेसी के जबरदस्त प्रशंसक रहे हैं। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोजकों ने उन्हें यह खास मौका दिया। दूसरे प्रशंसक हैं सौमिंद्र घोष, जो कोलकाता के दमदम इलाके में स्थित लियो कैफे के मालिक हैं और अपने कैफे को मेसी को समर्पित मंदिर की तरह मानते हैं।

 

Leave a comment