डिलीवरी से 10 दिन पहले गर्भवती महिला की मौत, भाई का आरोप- हत्या; देहज के लिए किया परेशान

डिलीवरी से 10 दिन पहले गर्भवती महिला की मौत, भाई का आरोप- हत्या; देहज के लिए किया परेशान
AI IMAGE

अलवर में गर्भवती महिला संजीदा का संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। पीहर पक्ष ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि ससुराल पक्ष इसे सुसाइड बता रहा है।

Rajasthan: अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के नंगला बंजीरका गांव में 9 महीने की गर्भवती संजीदा का शव संदिग्ध हालत में मिला। संजीदा की बहन ने फोन पर पीहर पक्ष को सूचना दी। इसके बाद महिला के भाई और चाचा मौके पर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि संजीदा की ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।

संजीदा (22) की शादी 1 दिसंबर 2024 को रामगढ़ के नंगला बंजीरका गांव में सरफराज के साथ हुई थी। उसकी छोटी बहन मनीषा (21) की शादी उसी दिन सरफराज के भाई सादिक से हुई थी। शादी के बाद संजीदा पर दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस दौरान संजीदा गर्भवती हो गई थी।

भाई ने लगया आरोप

इरशाद ने बताया कि रविवार सुबह मनीष ने फोन कर कहा कि ससुराल वालों ने संजीदा की हत्या कर दी है। परिवार दोपहर 2:30 बजे गांव पहुंचा और पाया कि संजीदा पलंग पर बेसुध पड़ी थी। तुरंत उसे रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संजीदा की डिलीवरी 8 से 10 दिन बाद होने वाली थी। उसके चाचा इस्लामुद्दीन ने बताया कि शादी में ट्रैक्टर, बोलेरो, एसी, आभूषण और नकद राशि दी गई, फिर भी ससुराल से लगातार दहेज की मांग की जाती रही। दोनों बहनों को घर में काफी परेशान किया जाता था और वे आपस में भी बात नहीं कर पाती थीं।

ससुराल पक्ष का बयान 

गांव के पूर्व सरपंच आजाद खां ने बताया कि संजीदा ने रविवार सुबह 10:30 बजे फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उनके अनुसार पति-पत्नी के बीच छोटी सी कहासुनी के कारण यह कदम उठाया गया।

रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने कहा कि शव को रामगढ़ अस्पताल की सीएचसी में रखा गया और सोमवार दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। भाई की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतका के परिवार और ससुराल पक्ष से जानकारी जुटा रही है।

Leave a comment