दिव्यांका त्रिपाठी: कबाड़ बेचकर करती थीं गुजारा, आज हैं टीवी की टॉप एक्ट्रेस और करोड़ों की मालकिन

दिव्यांका त्रिपाठी: कबाड़ बेचकर करती थीं गुजारा, आज हैं टीवी की टॉप एक्ट्रेस और करोड़ों की मालकिन

टीवी की यह हसीना आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह अपना गुजारा कबाड़ बेचकर करती थीं और उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कठिन संघर्ष और आर्थिक तंगी का सामना किया। इन्हीं में से एक हैं दिव्यांका त्रिपाठी, जो आज टीवी की सबसे पॉपुलर और सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा इतनी चमकदार नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब दिव्यांका अपने कबाड़ बेचकर गुजारा करती थीं और आर्थिक रूप से बेहद संघर्षशील जीवन जी रही थीं।

दिव्यांका का संघर्षपूर्ण दौर

दिव्यांका ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अपने कठिन दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें पैसे की सबसे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने कहा,

'एक शो खत्म होने के बाद, आपको अगले काम के लिए फिर से संघर्ष करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता था कि मेरे पास पैसे नहीं होते थे। बिल, ईएमआई चुकानी होती थी और साथ ही अन्य जिम्मेदारियां भी थीं।'

उस समय दिव्यांका किसी भी काम को स्वीकार करने के लिए तैयार रहती थीं ताकि उनका गुजारा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुभव कभी भी अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन उन्हें हमेशा यह याद दिलाना पड़ता था कि हालात स्थायी नहीं हैं और उम्मीद बनाए रखनी जरूरी है।

छोटी-छोटी चीज़ों के लिए भी स्ट्रगल

दिव्यांका ने आगे साझा किया कि कैसे वह छोटे-छोटे पैसों के लिए भी संघर्ष करती थीं। उन्होंने कहा, बार-बार ऐसा लगता था कि किसी भी तरह से मुझे काम मिल जाए, 2000 रुपये, 5000 रुपये, कुछ भी। बस इतना कि मेरे महीने का राशन आ जाए। उस समय मेरे पास एक कुत्ता था और मैं सोचती थी कि इतने पैसे आएं कि मैं उसका खाना खरीद सकूं और बिल चुका सकूं।

दिव्यांका ने बताया कि कबाड़ बेचने के लिए भी उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना पड़ता था। उन्होंने कहा, मैं टूथपेस्ट के डिब्बे भी इकट्ठा करती थी। उनका भी एक-एक रुपया आता था। मैं उन्हें सुरक्षित रख देती और फिर कबाड़ बेचकर पैसे कमाती थी। आपको पैसे कमाने के तरीके खुद ढूंढने पड़ते हैं। यह बात दर्शाती है कि दिव्यांका ने अपने संघर्ष और कठिनाइयों के बीच सृजनात्मकता और मेहनत से अपने जीवन को आगे बढ़ाया।

आज दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी संपूर्ण रूप से बदल चुकी है। टीवी इंडस्ट्री में वे टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उनकी नेटवर्थ 40-50 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह किसी शो में एक एपिसोड के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये तक फीस लेती हैं।

Leave a comment